पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। इस बीच मोकामा सीट पर सियासी संग्राम काफी तेज हो गया है। मोकामा सीट से जदयू के प्रत्याशी और बाहुबली अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें लेकर पटना पहुंच गई है। शनिवार-रविवार की रात अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश किया जाना है। पुलिस अनंत सिंह की रिमांड की मांग करेगी।
अनंत सिंह की फेसबुक पोस्ट वायरल
वहीं अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बिहार की सियासत में भी काफी उतार-चढ़ाव सामने आने वाले हैं। इस बीच गिरफ्तार होने के बाद अनंत सिंह के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट की गई है। अनंत सिंह की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में अनंत सिंह ने फेसबुक पर लिखा, "सत्यमेव जयते!! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है!! इसलिए चुनाव अब मोकामा की जनता लड़ेगी!!" फिलहाल अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं देखने वाली बात ये होगी कि अनंत सिंह को कितने दिनों तक गिरफ्तार करके रखा जाएगा।
Image Source : FB/AnantKumarSinghMLAगिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह की पोस्ट।
बिहार में चुनाव का आगाज
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां महागठबंधन के नेता सत्ता में आने के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए के तमाम नेता दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर मेहनत में जुटे हुए हैं। फिलहाल बिहार में दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। वहीं दोनों चरणों के मतदान की मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। 14 नवंबर को ही यह तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी होगी।
यह भी पढ़ें-
बिहार: दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार
तेज प्रताप की जान को खतरा! केंद्र सरकार से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; जानें क्यों पहुंचे चुनाव आयोग?