1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तेज प्रताप की जान को खतरा! केंद्र सरकार से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; जानें क्यों पहुंचे चुनाव आयोग?

तेज प्रताप की जान को खतरा! केंद्र सरकार से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग; जानें क्यों पहुंचे चुनाव आयोग?

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 02, 2025 10:06 am IST,  Updated : Nov 02, 2025 10:06 am IST

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। दुलारचंद यादव की हत्या के बाद अब तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी वर्तमान सुरक्षा काफी कम है। ऐसे में उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।

तेज प्रताप यादव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग। - India TV Hindi
तेज प्रताप यादव ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग। Image Source : REPORTER INPUT

जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और राजनीतिक तनाव को लेकर अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। तेज प्रताप यादव चुनाव अपनी ही पार्टी के एक प्रत्याशी की शिकायत लेकर आयोग चुनाव पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। तेज प्रताप ने कहा कि आप देख ही रहे हैं कि बिहार की स्थिति क्या बनी हुई है। हत्या पर हत्या हो रही है। कब कहां से कौन दुश्मन निकल जाए, कोई नहीं जानता। तेज प्रताप ने कहा कि उनका सुरक्षा कम है। उन्होंने केंद्र सराकर से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। 

सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

दरअसल, मोकामा की घटना के बाद अब तेज प्रताप यादव ने भी अपनी सुरक्षा पर चिंता जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार में जिस तरह लगातार हत्या, गोलीबारी और अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, उससे आम जनता के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक द्वेष के कारण उन्हें निशाना बनाया जा सकता है, इसलिए केंद्र सरकार और राज्य प्रशासन उनकी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करे ताकि वे निश्चिंत होकर जनता के बीच जाकर प्रचार-प्रसार कर सकें।

चुनाव आयोग से की प्रत्याशी की शिकायत

बता दें कि तेज प्रताप यादव चुनाव आयोग पहुंचे थे। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह बयान दिया। इसके अलावा तेज प्रताप यादव ने चुनाव आयोग में सुगौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे खुद की पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में तेज प्रताप ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के ही एक प्रत्याशी ने महागठबंधन के उम्मीदवार से समर्थन मांगा है, जो पार्टी की नीति और अनुशासन के खिलाफ है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। (इनपुट- सुमित कुमार)

यह भी पढ़ें-

बिहार: दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार

नीरजा मोदी स्कूल हादसा: छात्रा के छठी मंजिल से छलांग लगाने का VIDEO आया सामने; जांच तेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।