1. Hindi News
  2. बिहार
  3. क्या सरकार से ज्यादा ताकतवर हैं अनंत सिंह? केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ऐसा क्यों कहा

क्या सरकार से ज्यादा ताकतवर हैं अनंत सिंह? केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने ऐसा क्यों कहा

जीतन राम मांझी ने अनंत सिंह का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि अनंत सिंह की कोई गलती नहीं है। वह ताकतवर व्यक्ति हैं और वह फैसला करने के लिए गए थे।

Jeetan ram manjhi and anant singh- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV, PTI जीतन राम मांझी, अनंत सिंह

पटना: मोकामा के बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अनंत सिंह सरकार से ज्यादा ताकतवर हैं। अपनी इस बात के पीछे उन्होंने यह तर्क भी दिया कि अगर कोई फरियाद लेकर अनंत सिंह के पास पहुंचता है तो अंनत सिंह उस पर पंचायत लगाकर पूरे मामले की सुनवाई करके मसले को हल करते हैं ।‌ 

लॉ और ऑर्डर की स्थिति खराब नहीं  

मोकामा में हुई फायरिंग मामले में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि को वहां कोई लॉ और ऑर्डर की स्थिति खराब नहीं हुई है। जीतन राम मांझी ने अनंत सिंह का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि अनंत सिंह की कोई गलती नहीं है। वह ताकतवर व्यक्ति हैं और वह फैसला करने के लिए गए थे।

पंचायत करने गए थे अनंत सिंह

मांझी ने कहा कि आज किसी भी गांव-देहात में कहीं कुछ होता है तो जनप्रतिनिधियों को लोग बुलाते हैं।‌ पंचायत होती और अनंत सिंह उसी के लिए वहां गए थे। अब अगर कोई के किसी के यहां पंचायती करने जाएंगे और गोली चला देगा तो जवाब में गोली नहीं चलाएगा क्या ? कोई चुप रहेगा क्या ? वही काम अनंत सिंह के द्वारा किया गया है। वहीं तेजस्वी यादव के बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि पर उन्होंने कहा कि उनको तो बोलते नहीं आता है।

नौरंगा गांव में हुई फायरिंग की घटना 

बता दें कि पटना जिले के मोकामा इलाके में  बुधवार को हुई गोलीबारी में पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए। पटना जिले के बाहरी इलाके बाढ़ के नौरंगा गांव में फायरिंग की घटना हुई थी। हालांकि बाद में इस मामले में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। अनंत सिंह ने एफआईआर दर्ज होने के बाद बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस ने आज ही फायरिंग करने वाले सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। 

सोून-मोनू ने घर में जड़ दिया था ताला

अनंत सिंह ने  बताया कि नौरंगा गांव के गरीब लोगों के एक समूह ने उनसे मुलाकात की और आरोप लगाया कि कुछ दबंगों ने उन्हें उनके घरों से बाहर निकाल दिया तथा उनके घरों पर ताला भी लगा दिया। सिंह ने कहा, "मैं शाम को गांव गया और अपने समर्थकों से ताले खोलने को कहा। मैंने अपने लोगों से उन लोगों को बुलाने को भी कहा जिन्होंने गरीब लोगों के घरों में जबरन ताले लगा दिए थे। जब मेरे लोग सोनू-मोनू (ग्रामीण) के घर पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया गया। सोनू-मोनू के समर्थकों ने गोलीबारी शुरू कर दी और मेरे लोगों ने भी जवाबी कार्रवाई की।"  बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मोकामा से विधायक हैं और वह विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) में शामिल हो गई हैं।