A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'प्रणाम किए और चल दिए', CM से मिले अनंत सिंह, MLC पद से कल इस्तीफा देंगे नीतीश

'प्रणाम किए और चल दिए', CM से मिले अनंत सिंह, MLC पद से कल इस्तीफा देंगे नीतीश

अनंत सिंह आज अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। सीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम प्रणाम किए और चल दिए। वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कल एमएलसी पद छोड़ देंगे।

Anant singh- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अनंत सिंह

पटना: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। हालांकि यह मुलाकात संक्षिप्त रही। सीएम से मिलने के बाद जब अनंत सिंह बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों ने मुलाकात को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश जी से मुलाकात हुई। प्रणाम किए और हम चल दिए।

इस्तीफे के सवाल पर क्या बोले अनंत सिंह?

इसके बाद जब अनंत सिंह से यह पूछा गया कि नीतीश कुमार एमएलसी पद से कल इस्तीफा दे देंगें क्या? इस पर अनंत सिंह का जवाब था- हां, कल देंगे।

हालांकि अनंत सिंह की सीएम नीतीश से मुलाकात बिहार की राजनीति में अहम मानी जाती है। अनंत सिंह ने मीडिया के सामने जो भी कहा उससे यह एक शिष्टाचार की मुलाकात मानी जा रही हैं लेकिन यह सवाल भी उठ रहा है कि कहीं कोई गहरी राजनीतिक बिसात तो नहीं बिछी है, इस पर सस्पेंस बना हुआ है।

हालांकि अनंत सिंह से जब नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां, कल इस्तीफा देंगे। अनंत सिंह का यह बयान उन अटकलों को पुख्ता करता है जो पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में तैर ही थी। ऐसी चर्चा थी कि नीतीश कुमार एमएलसी से इस्तीफा दे देंगे। अब सवाल उठता है कि नीतीश एमएलसी का पद तो छोड़ेंगे पर बिहार में उनकी जगह कौन लेगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है।