पटना: राजधानी पटना स्थित पटना हाईकोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक कमांड, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की टीम हाईकोर्ट परिसर में पहुंच गई। उनके एक्शन से ऐसा लग रहा था कि जैसे कोई आतंकवादी हमला हुआ है। दरअसल, यह एटीएस की मॉक ड्रिल थी।
ATS के जवानों ने काल्पनिक स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया
आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। आज आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। दरअसल, यह अभ्यास संभावित आतंकी हमले की स्थिति में सुरक्षा और बचाव की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान ATS के जवानों ने डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ते और कमांडो टीम के साथ मिलकर आतंकी हमले की काल्पनिक स्थिति का सजीव प्रदर्शन किया।
Image Source : reporter Inputमॉक ड्रिल का एक दृश्य
बस की छत पर उतरकर ATS ने आतंकियों को काबू में किया
इस दौरान आतंकियों से मुठभेड़ कर परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई भी दिखाई गई। एक बिल्डिंग के ऊपर से रस्सी के सहारे नीचे उतरकर आतंकियों के कब्जे वाली बस की छत पर उतरकर ATS की टीम ने आतंकियों को काबू में किया. एक आतंकी ने जब भागने की कोशिश की तो उसे डॉग स्क्वॉड के प्रशिक्षित डॉग ने दबोच लिया
Image Source : Reporter Inputपटना हाईकोर्ट में मॉकड्रिल
गौरतलब है कि पूर्व में बिहार के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए यह रिहर्सल किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायाधीश संगम कुमार साहू सहित अन्य न्यायाधीश और अधिकारी मौजूद रहे और पूरी मॉक ड्रिल का अवलोकन किया।