A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मंगलवार को विधानसभा में शपथ लेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पटना सिविल कोर्ट ने अनुमति दी

मंगलवार को विधानसभा में शपथ लेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, पटना सिविल कोर्ट ने अनुमति दी

दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह जेल में बंद हैं। जेल में रहते हुए ही उन्होंने चुनाव जीता और अब कोर्ट ने उन्हें विधानसभा में शपथ ग्रहण करने की अनुमति दे दी है।

Anant singh- India TV Hindi
Image Source : PTI अनंत सिंह

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह मंगलवार को पटना विधानसभा में शपथ लेंगे। 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में वह मोकामा सीट से विधायक चुने गए थे। हालांकि, मतदान से पहले ही वह दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में जेल चले गए थे। ऐसे में चुनाव जीतने के बाद वह विधानसभा में शपथ नहीं ले पाए। अब अदालत ने उन्हें शपथ लेने की अनुमति दी है। अनंत सिंह को पुलिस ने दो नवंबर को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से वह जेल में ही बंद हैं। 

पटना के बेउर जेल में बंद अनंत सिंह मोकामा से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते हैं। वह मंगलवार को विधानसभा में शपथ लेंगे। जेल मे बंद अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ लेने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी। पटना सिविल कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें शपथ ग्रहण की अनुमति प्रदान कर दी है।

चुनाव प्रचार के दौरान मारे गए थे दुलराचंद यादव

दुलारचंद यादव भी मोकामा के बाहुबली थे। वह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान अनंत सिंह का चुनावी काफिला उनके सामने आ गया और दोनों गुटों में झड़प हो गई। इसी दौरान दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई। अनंत सिंह के साथ उनके दो साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की तरफ से चुनाव आचार सहिंता का मामला भी दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया था कि रैली में तय संख्या से ज्यादा गाड़ियां थीं। हालांकि, मतदान के बाद मामला ठंडा पड़ गया। अनंत सिंह जीत गए और अब वह विधायक पद की शपथ भी लेने जा रहे हैं। हत्या के मामले में पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है। इसे लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें-

'मैम रिक्वेस्ट कर रहे हैं एक मौका दीजिए', एग्जाम सेंटर के बाहर बिलखती रहीं छात्राएं; चंद मिनट की देरी ने छीना साल भर की मेहनत का फल

बिहार में शराब तस्करी के लेडी गैंग का भंडाफोड़, गंगा स्नान के बहाने पहुंचाती थीं शराब, 11 महिलाएं गिरफ्तार