1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बेगूसराय में युवती के साथ हैवानियत, होटल में मारपीट के बाद किया दुष्कर्म, वीडियो कर दिया वायरल

बेगूसराय में युवती के साथ हैवानियत, होटल में मारपीट के बाद किया दुष्कर्म, वीडियो कर दिया वायरल

बेगूसराय में एक युवती के साथ मारपीर और फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला को होटल में लेकर वारदात को अंजाम दिया। पहले जूते-चप्पलों से मारपीट की गई और फिर वीडियो बनाकर वायरल कर किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बेगूसराय में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेगूसराय में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म

बिहार के बेगूसराय में लड़की को होटल में ले जाकर उसके साथ जमकर मारपीट की गई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं युवक ने मारपीट और रेप के बाद नग्न अवस्था में युवती का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पूरी घटना नगर थाना क्षेत्र में एनएच के किनारे स्थित एक होटल की है। ये घटना 27 सितंबर की सुबह की है। 

घटना के अगले दिन से पीड़िता थाने के चक्कर लगा रही थी, इसके बाद 28 सितंबर की देर रात नगर थाना में लड़की के बयान पर नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता कल अपने घर से निकली थी। थोड़ी दूर जाने पर उसकी पहचान का एक लड़का बाइक लेकर आया और उसे लेकर होटल चला गया। यहां लड़के ने युवती को दूसरे लड़के के हवाले कर दिया। 

होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म

आरोपी भगवानपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव का रहने वाला है। वो युवती को होटल के कमरे में ले गया और बंद कर दिया। इसके बाद युवती के साथ जमकर जूते चप्पल और लात घूंसों से बेहरमी से पिटाई की गई। इस दौरान लड़की बार-बार गुहार लगाती रही, लेकिन लड़का उसकी बेरहमी से पिटाई करता रहा। युवती ने बचने की कोशिश की, लेकिन युवक उसे लगातार पीटता रहा। बाद में बदहवास स्थिति में पड़ी युवती के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 

पीटते हुए का वीडियो बनाकर किया वायरल

हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई, युवक ने लड़की का रेप करने के बाद उसे गन्न अवस्था में डालकर वीडियो बनाया और फिर पिटाई और नग्न अवस्था का वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता सोमवार की देर शाम नगर थाना पहुंची है और उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि पीड़िता के साथ होटल में मारपीट की गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। एक आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। 

बिहार में बेखौफ बदमाश

आरोपी का कितना बेखौफ था इसका अंदाजा आप इस वीडियो से लगा सकते हैं कि मोबाइल टेबल पर रखकर लड़की के साथ मारपीट कर रहा है। वीडियो में लड़का युवती पर चाबी से हमला करने की भी कोशिश कर रहा है। बीच शहर इस तरह की घटना के बाद एक बार फिर बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बिहार में ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

इनपुट: संतोष श्रीवास्तव, बेगूसराय