A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार की सियासत से बड़ी खबर, नीतीश के बेटे निशांत भी बनेगे मंत्री, कल लेंगे शपथ

बिहार की सियासत से बड़ी खबर, नीतीश के बेटे निशांत भी बनेगे मंत्री, कल लेंगे शपथ

बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की कैबिनेट के मंत्रियों का कल शपथ ग्रहण होगा। इससे पहले बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनेंगे, वो भी कल ही शपथ लेंगे।

नीतीश के बेटे निशांत- India TV Hindi
Image Source : PTI नीतीश के बेटे निशांत

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए गठबंधन को जीत मिली थी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। अब नीतीश कुमार राज्यसभा चले गए हैं और सीएम भाजपा के सम्राट चौधरी को बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार का गठन पिछले महीने हुआ था और बिहार में पहली बार सम्राट चौधरी भाजपा के मुख्यमंत्री बने हैं। फिलहाल सीएम सम्राट की कैबिनेट में जदयू के केवल दो वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद शामिल हैं, जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अब सम्राट के मंत्रिमंडल का विस्तार कल हो रहा है, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री बनेंगे और कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। 

जदयू ने मांगा था 16 मंत्री पद

बिहार में कैबिनेट विस्तार से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि नई सरकार में जदयू 16 मंत्री पद चाहती है। उनका बयान बड़ा मायने रखता है और सबसे बड़ी बात ये है कि ये बयान तब आया है जब कल मंत्रिमंडल के बड़े विस्तार की तैयारी है। भाजपा क्या करेगी, ये तय नहीं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सम्राट मंत्रिमंडल में ज्यादातर चेहरे पुराने ही रहेंगे।

निशांत ने जिम्मेदारी संभालने से किया था इनकार

निशांत कुमार के साथ ही जेडीयू के कई विधायक भी मंत्री बनेंगे, जिसमें भगवान सिंह कुशवाहा का का भी मंत्री बनना तय हो गया है। उन्होंने कहा, मुझे पहले भी इशारा किया गया और हमें पहले कहा गया था। उन्होंने बताया कि निशांत भी मंत्री बन रहे हैं, हमलोगों ने उन्हें भी मना लिया है। कल निशांत भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने कहा था, वे बिहार में भ्रमण करेंगे और फिलहाल मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। लेकिन अब उन्हें जदयू ने मना लिया है और वे मंत्री पद ग्रहण करने के लिए तैयार हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें:
7 मई को होगा कैबिनेट विस्तार, 27 मंत्री लेंगे शपथ, पीएम मोदी और अमित शाह भी रहेंगे मौजूद; जानिए किन चेहरों को मिल सकता है मौका