A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election: आज जारी होगी फाइनल Voter List, कितने चरण में होंगे चुनाव? जानें

Bihar Election: आज जारी होगी फाइनल Voter List, कितने चरण में होंगे चुनाव? जानें

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट मंगलवार यानी 30 सितंबर को जारी की जाएगी। पिछली बार तीन चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई थी। इस बार कितने चरण में हो सकते हैं मतदान? जानें

बिहार विधानसभा चुनाव - India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO (SOCIAL MEDIA) बिहार विधानसभा चुनाव

भारत निर्वाचन आयोग अगले हफ़्ते बिहार विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम जारी कर सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद तारीखों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि फाइनल वोटर लिस्ट मंगलवार यानी 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के अगले सप्ताह चुनाव शेड्यूल की घोषणा हो सकती है।  बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न करा लेना होगा।

चुनाव आयोग ने कहा है कि इलेक्शन को लेकर चुनाव अध‍िकारी 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेंगे, इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मंगलवार को जारी की जाएगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पहले ही एक अगस्त को प्रकाशित हो चुकी थी। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण का मतदान छठ पर्व के बाद अक्टूबर के अंत में होने की संभावना है। छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, जिसका अर्थ है कि बिहार चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगे।

कितने चरण में होंगे चुनाव 

सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव इस बार भी तीन चरणों में या दो चरण में हो सकते हैं। चुनाव का पहला चरण छठ पर्व के तुरंत बाद यानी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। पिछली बार के विधानसभा के समय COVID-19 महामारी का भी साया था। चुनाव आयोग ने इस बार 470 पर्यवेक्षक बिहार और कुछ विधानसभा उपचुनावों में तैनात करने की योजना बनाई है। इसे लेकर 3 अक्टूबर को पटना में ब्रीफिंग होगी। इस बार की तैयारी में चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी चुनावी नियमों का सख्ती से पालन होगा, ताकि कोई भी अयोग्य मतदाता वोट न दे और हर योग्य मतदाता मतदान कर सके।

ये भी पढ़ें:

दिवाली और छठ से पहले बिहार की बल्ले-बल्ले, 3 अमृत भारत ट्रेनों समेत 7 नई ट्रेनों की सौगात मिली, जानें रूट्स
बिहार में 30 सितंबर को जारी होगी नई वोटर लिस्ट, जानिए किन दलों को मिलेगी मुफ्त और किन पर लगेगा शुल्क?