A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव: पातेपुर सीट पर कौन किसपर भारी? जानें इस सीट का पूरा समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव: पातेपुर सीट पर कौन किसपर भारी? जानें इस सीट का पूरा समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी लगातार जारी है। इस बीच राज्य की पातेपुर सीट को लेकर भी चर्चा जारी है। आइए जानते हैं कि इस सीट का पूरा चुनावी समीकरण क्या है।

Patepur assembly seat election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पातेपुर विधानसभा चुनाव 2025

बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार-प्रसार जोर-शोर से शुरू हो चुका है। चुनाव आयोग ने बताया है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को रिजल्ट आएगा। सभी राजनीतिक दलों ने भी चुनाव में अपनी-अपनी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार के बीच पार्टियों और लोगों की नजर राज्य की पातेपुर विधानसभा सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि क्या है पातेपुर सीट का चुनावी समीकरण और कौन सी पार्टी यहां पर है भारी।

जानें पातेपुर सीट के बारे में

पातेपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है और इसका निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 130 है। आपको बता दें कि पातेपुर सीट एक आरक्षित कैटेगरी की सीट है और अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित है। पातेपुर सीट बिहार के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। वर्तमान में भाजपा के लखेंद्र कुमार रौशन इस सीट से विधायक हैं।

क्या है पातेपुर सीट का समीकरण?

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 के बिहार चुनाव के दौरान पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 2,90,677 है। इनमें 1,54,804 पुरुष मतदाता, 1,35,870 महिला मतदाता और तीन थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। पातेपुर एक ग्रामीण क्षेत्र की सीट है। यहां अनुसूचित जाति के वोटर्स करीब 23 फीसदी और मुस्लिम वोटर्स की संख्या 15 फीसदी के करीब है।

पातेपुर में कब है चुनाव?

पातेपुर विधानसभा सीट पर आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में पातेपुर सीट पर भाजपा नेता लखेंद्र कुमार रौशन को 86,509 वोट (52.15 प्रतिशत) मिले और उन्होंने राजद नेता शिवचंद्र राम को हराया, जिन्हें 60,670 वोट (36.57 प्रतिशत) मिले। तीसरे स्थान पर निर्दलीय नेता सुरेंद्र कुमार पासवान रहे, जिन्हें 3,237 वोट (1.95 प्रतिशत) मिले।

  • 2015: प्रेमा चौधरी (राजद)
  • 2010: महेंद्र बैठा (भाजपा)
  • 2005: प्रेमा चौधरी (राजद)
  • 2005: महेंद्र बैठा (एलजेपी)
  • 2000: प्रेमा चौधरी (राजद)
  • 1995: महेंद्र बैठा (जनता दल)
  • 1991: एल महतो (जनता दल)
  • 1990: राम सुंदर दास (जनता दल)
  • 1985: बालेश्वर पासवान (कांग्रेस)
  • 1980: शिव नंदन पवन (जनता पार्टी)
  • 1977: पलटन राम (जनता पार्टी)
  • 1972: रिघन राम (सीपीआई)
  • 1969: पलटन राम (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1967: पलटन राम (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी)
  • 1962: कमलेश राय (प्रजा सोशलिस्ट) दल)
  • 1957: मंज़ूर अहसन अजाज़ी (कांग्रेस)
  • 1952: बी दुबे (कांग्रेस)
  • 1952: नथुनी लाल महतो (सोशलिस्ट पार्टी)

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: धोरैया में आरजेडी फिर करेगी कमाल या एनडीए उम्मीदवार मारेगा बाजी, जानें समीकरण

बिहार चुनाव 2025: नाथनगर में होगी जेडीयू की वापसी या आरजेडी को दोबारा मिलेगी जीत, जानें समीकरण