1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भाई तेज प्रताप ने किया नामांकन तो बहन रोहिणी आचार्य से रहा नहीं गया, कर दिया कमेंट

भाई तेज प्रताप ने किया नामांकन तो बहन रोहिणी आचार्य से रहा नहीं गया, कर दिया कमेंट

भाई तेज प्रताप यादव ने महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। उनके नामांकन पर बहन रोहिणी आचार्य ने ट्वीट कर के उन्हें चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

tej Pratap Yadav nomination Rohini Acharya- India TV Hindi
Image Source : PTI/X (@ROHINI ACHARYA) तेज प्रताप के चुनाव लड़ने पर बहन रोहिणी का बयान।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी राजनीतिक दल चुनाव मैदान में कूद चुके हैं। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का भी ऐलान करना भी शुरू कर दिया है और नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। गुरुवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने भी महुआ विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है।  तेज प्रताप यादव के नामांकन पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आइए जानते हैं कि रोहिणी ने क्या कहा है।

क्या बोलीं रोहिणी आचार्य?

महुआ विधानसभा सीट से चुनाव  के लिए भाई तेज प्रताप के नामांकन पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने कहा- "तुम्हें दुनिया की सारी सफलता और खुशियां मिलें और तुम हमेशा  उजाले की तरह आगे बढ़ते रहो भाई, ढेरों शुभकामनाएं , स्नेह व आशीर्वाद।" इससे पहले रोहिणी ने बुधवार को राजद नेता और भाई तेजस्वी यादव के नामांकन पर भी ट्वीट किया था। रोहिणी ने कहा था- "रुख हवा ने बदल लिया, बिहार ने फैसला कर लिया, बदलाव कर दिखाएंगे, तेजस्वी की अगुवाई में नया बिहार बनाएंगे।"

Image Source : X (@RohiniAcharya2)रोहिणी आचार्य का ट्वीट।

क्या बोले तेज प्रताप यादव?

नामांकन भरने जाते वक्त जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा- "मुझे मेरे माता-पिता के साथ-साथ मेरी दादी का भी आशीर्वाद प्राप्त है। मेरी दादी मुझे सबसे प्रिय हैं। मेरे गुरु भी मेरे साथ वृन्दावन से यहां हैं। महुआ के लोग मुझे बुला रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कहा, "अगर आपके पास माता-पिता और 'दादी' का आशीर्वाद है तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं है।"

कब है बिहार में चुनाव?

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान करते हुए बताया है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- लो... चंदा को टिकट मिला, लेकिन अब उनके पति खेसारी लाल यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या हुआ ऐसा

बिहार चुनाव: नीतीश को झटके पर झटका, अब जदयू की प्रदेश महासचिव आसमां प्रवीण ने दिया इस्तीफा