1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: नीतीश को झटके पर झटका, अब जदयू की प्रदेश महासचिव आशमा परवीन ने दिया इस्तीफा

बिहार चुनाव: नीतीश को झटके पर झटका, अब जदयू की प्रदेश महासचिव आशमा परवीन ने दिया इस्तीफा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 16, 2025 12:20 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 05:39 pm IST

बिहार चुनाव से पहले जदयू को लगा एक और झटका, नीतीश की पार्टी जदयू की प्रदेश महासचिव आशमा परवीन ने पार्टी से दिया इस्तीफा। उन्होंने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से भी दिया इस्तीफा।

आसमां प्रवीण ने दिया इस्तीफा- India TV Hindi
आसमां प्रवीण ने दिया इस्तीफा Image Source : FILE PHOTO

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू ने अपने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस बीच, नीतीश की जदयू को एक और बड़ा झटका लगा है। नीतीश की पार्टी जदयू की  प्रदेश महासचिव आशमा परवीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद से इस्तीफा देने के साथ ही आशमा ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आशमा ने अपने समर्थकों के बीच रोते हुए अपनी पीड़ा सुनाई और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने बताया कि वे आज महुआ से नामांकन करेंगी। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में आशमा ने जदयू के सिंबल पर ही चुनाव लड़ा था।

नीतीश ने सभी 101 कैंडिडेट्स की सूची जारी की


जदयू ने बिहार चुनाव 2025 के लिए अपने सभी 101 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जारी इस सूची में सामाजिक के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन पर ज़ोर दिया गया है। जदयू की सूची में पिछड़ा समाज को सर्वाधिक 37, अति पिछड़ा को 22, सवर्णों को 22, अनुसूचित जाति को 15 और 1 को अनुसूचित जनजाति से टिकट मिला है। वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय को साधते हुए नीतीश ने अपने उम्मीदवारों की सूची में चार मुस्लिम उम्मीदवारों और कुल 13 महिला उम्मीदवारों को भी जगह दी गई है।

बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज

जदयू के साथ ही भाजपा ने भी अपने 101 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। एनडीए में सीटों का फैसला फाइनल होने के बाद आज से चुनाव प्रचार जोर पकड़ लेगा। यूपी के सीएम योगी आज दानापुर में चुनावी सभा कर रहे हैं, वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 से 18 अक्टूबर तक अपने बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह बिहा चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम नीतीश कुमार आज से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं कई नेता आज नामांकन भी करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।