A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, महागठबंधन में क्या डील हुई?

मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर, महागठबंधन में क्या डील हुई?

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। आइए जानते हैं कि महागठबंधन में क्या डील हुई है।

bihar election mukesh sahani vip- India TV Hindi
Image Source : PTI मुकेश सहनी के चुनाव न लड़ने की खबर।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। 6 नवंबर को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए गुरुवार 17 अक्तूबर को नामांकन का आखिरी दिन है। विभिन्न दलों के उम्मीदवार अपना-अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। इस बीच महागठबंधन के घटक दल VIP के प्रमुख मुकेश सहनी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुकेश सहनी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं।

सहनी की तेजस्वी से क्या डील हुई?

जानकारी के मुताबिक, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव में बात बन गई है। सहनी की पार्टी 15 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही 1 राज्यसभा और 1 MLC की सीट को लेकर भी डील हुई है। जानकारी के मुताबिक, बिहार में अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो मुकेश सहनी को डिप्टी CM का पद भी ऑफर किया गया है।

RJD ने गौरा बौराम सीट VIP के लिए छोड़ी

राजद ने बिहार की  गौरा बौराम सीट मुकेश सहनी की VIP के लिए छोड़ दी है। दरभंगा के गौरा बोराम विधानसभा सीट से वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के भाई सुनील सहनी ने नामांकन दाखिल किया है। इस सीट से आज दोपहर 12 बजे तक मुकेश सहनी के नामांकन की चर्चा थी, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने अपने भाई का नामांकन कराया।

बिहार में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी कर दी 48 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह