1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह

सिर पर टोपी, गले में माला और हाथ में कलावा, मुस्लिम बहुल सीट से ओवैसी ने उतार दिया हिंदू उम्मीदवार, चर्चा में आए राणा रंजीत सिंह

 Published : Oct 16, 2025 09:37 pm IST,  Updated : Oct 16, 2025 11:49 pm IST

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार की ढाका सीट पर हिंदू नेता राणा रंजीत सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। राणा रंजीत सिंह अब अपने अंदाज से सुर्खियां बटोर रहे हैं।

bihar dhaka seat rana ranjit singh aimim- India TV Hindi
AIMIM के उम्मीदवार राणा रंजीत सिंह। Image Source : FB/X (@RANA RANJIT SINGH)

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सभी दल अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं। बिहार के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी उम्मीदवार खड़े किए हैं। जानकारी के मुताबिक, ओवैसी की पार्टी बिहार की 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से एक खास ढाका विधानसभा सीट के उम्मीदवार चर्चा में आ गए हैं। पूर्वी चंपारण की मुस्लिम बहुल सीट ढाका पर AIMIM ने हिंदू नेता राणा रंजीत सिंह को टिकट दिया है। 

कौन हैं राणा रंजीत सिंह?

पूर्वी चंपारण की ढाका सीट भी इस बार चर्चा में है। ये मुस्लिम बहुल सीट है, लेकिन असदुद्दीन ओवैसी ने ढाका सीट से कट्टर हिंदू नेता राणा रंजीत सिंह को AIMIM का उम्मीदवार बनाया है। राणा रंजीत सिंह पूर्व सांसद सीताराम सिंह के बेटे और बीजेपी के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह के भाई हैं।

मुस्लिम टोपी, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा​

जब राणा रंजीत सिंह ढाका सीट पर चुनाव के लिए नामांकन का पर्चा भरने पहुंचे तो उनके सिर पर मुस्लिम टोपी, माथे पर तिलक और हाथ में कलावा था। पर्चा भरने से पहले उन्होंने जय श्रीराम, जय बजरंग बली और आई लव मोहम्मद के नारे लगाए। राणा रंजीत ने कहा कि NDA हो या महागठबंधन दोनों लोगों को आपस में लड़ाती हैं लेकिन वो ओवैसी की पार्टी का झंडा लेकर लोगों की दूरियां मिटाने मैदान में उतरे हैं।

बिहार में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- लो... चंदा को टिकट मिला, लेकिन अब उनके पति खेसारी लाल यादव लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जानें क्या हुआ ऐसा

भाई तेज प्रताप ने किया नामांकन तो बहन रोहिणी आचार्य से रहा नहीं गया, कर दिया कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।