A
Hindi News बिहार Bihar Chunav Results 2025: कब, कहां-कैसे देखें बिहार विधानसभा चुनाव के सटीक नतीजे? यहां जानें सबकुछ

Bihar Chunav Results 2025: कब, कहां-कैसे देखें बिहार विधानसभा चुनाव के सटीक नतीजे? यहां जानें सबकुछ

बिहार विधानसभा चुनाव के दो चरण का मतदान शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो चुके हैं और अब आज उसके नतीजे आने वाले हैं। सबकी नजर इस पर टिकी है कि आखिर बिहार चुनाव 2025 के रण का बाजीगर कौन होगा? तो चलिए जानते हैं कि आखिर आप कब, कहां और कैसे चुनाव नतीजे देख सकते हैं।

bihar assembly election result- India TV Hindi Image Source : INDIA TV सबसे पहले कहां देखें बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे?

बिहार के मुकाबले की आखिरी घड़ी आ गई है। अब कुछ ही देर में हुए चुनाव के नतीजे आने लगेंगे। इंडिया टीवी चुनाव रिजल्ट का लाइव अपडेट लगातार देता रहेगा। इतना ही नहीं, आपको बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी कई रिपोर्ट्स मिलेंगी, जिनके जरिए आप यह समझ पाएंगे कि आखिर चुनाव के जो नतीजे रहे हैं वह किन कारणों से हैं। राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर किसकी जीत होगी या कौन हारेगा, इसका फैसला अब से कुछ ही देर में सामने आने लगेगा। आप विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कब और कहां देख सकते हैं इसकी डिटेल जानकारी हम आपको दे रहे हैं।

यहां देखे काउंटिंग का लाइव अपडेट-

इंडिया टीवी चैनल और इंडिया टीवी की वेबसाइट पर आप अभी से ही लाइव कवरेज देख सकते हैं। हम आपके लिए चुनावों के नतीजों के साथ समय-समय पर नतीजों का एनालिसिस भी करते रहेंगे, जिससे आपको नतीजों के पीछे का कारण समझने में मदद मिलेगी। इंडिया टीवी और www.indiatv.in पर सुबह 8 बजे से आपको चुनाव परिणाम से जुड़े सभी आंकड़े मिलने शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ पर भी विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे मिनट-दर-मिनट अपडेट किए जाएंगे। यहां हर सीट का सटीक और आधिकारिक परिणाम उपलब्ध होगा। चुनाव आयोग की वेबसाइट उन लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जो बिना किसी विलंब के सटीक नतीजे देखना चाहते हैं।

इन लिंक्स पर क्लिक कर देखें रिजल्ट-

India Tv की ओर से दर्शकों के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चुनाव नतीजे देखने की सुविधा दी जा रही है। चुनाव रिजल्ट देखने के लिए आप इन लिंक्स पर जा सकते हैं।

दर्शक Live TV पर चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक Facebook पर चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक X पर चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक Insta पर चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक YouTube पर चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें
दर्शक WhatsApp पर चुनाव नतीजे देखने के लिए यहां क्लिक करें

बता दें कि बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में 243 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हुई। बिहार में इस बार वोटिंग का नया रिकॉर्ड बना। दोनों फेज को मिलाकर 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ। 2020 की तुलना में 9 फीसदी अधिक है। पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत और दूसरे चरण में 69.90 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला। जो अपने आप में एक मिसाल है। अब सबकी की निगाहें 14 नवंबर पर टिकी है।