A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव 2025: अलौली विधानसभा सीट के चुनावी समीकरण, जानें यहां अब तक किसका रहा दबदबा?

बिहार चुनाव 2025: अलौली विधानसभा सीट के चुनावी समीकरण, जानें यहां अब तक किसका रहा दबदबा?

अलौली विधानसभा सीट पर पिछले दो चुनाव में आरजेडी को जीत मिली है, लेकिन यहां किसी भी पार्टी का दबदबा नहीं है। एनडीए गठबंधन का प्रत्याशी इस बार कहानी बदल सकता है।

Alauli Assembly election- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अलौली विधानसभा सीट 2025

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने प्रचार शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर काफी पहले से यहां जनसुराज यात्रा निकाल रहे हैं और लोगों के बीच जा रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन के लिए तेजस्वी यादव और राहुल गांधी ने भी वोटर बचाओ यात्रा शुरू कर दी है। बिहार में नीतीश कुमार की अगुआई वाली सरकार का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पूरी प्रक्रिया 22 नवंबर 2025 से पहले समाप्त होनी जरूरी है। यहां अक्टूबर-नवंबर के महीने में चुनाव होने हैं। आइए जानते हैं कि अलौली विधानसभा सीट के समीकरण क्या हैं। अलौली में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होना है।

बिहार के खगड़िया जिले में स्थित अलौली विधानसभा सीट दो चुनाव से आरजेडी के खाते में जाती रही है। हालांकि, यहां किसी एक दल का दबदबा नहीं है। 2015 में आरजेडी-जेडीयू गठबंधन और 2020 में बीजेपी-लोजपा विवाद के कारण यहां लालू यादव की पार्टी को जीत मिली है। इससे पहले लंबे समय तक यहां पशुपति पारस का दबदबा रहा है।

चिराग के परिवार का गढ़ रहा अलौली

अलौली विधानसभा सीट चिराग पासवान की पार्टी का गढ़ रही है। रामविलास पासवान ने 1969 में यहां से जी हासिल की थी। हालांकि, 1972 में उन्हें हार मिली और वह राष्ट्रीय राजनीति में शामिल हो गए। इसके बाद पशुपति पारस सात बार यहां से विधायक बने। उन्होंने लगातार छह बार इस सीट से जीत हासिल की। अब इस सीट पर आरजेडी ने भी अपनी पकड़ मजबूत की है। 1962 में बनी अलौली विधानसभा सीट  अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। यह खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।

कब किसे मिली जीत?

अलौली में कुल 15 विधानसभा चुनाव हुए हैं। शुरुआत में यहां कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस ने यहां 1962, 1967, 1972 और 1980 में जीत दर्ज की। इसके बाद जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी ने दो-दो बार जीत दर्ज की। संयुक्त समाजवादी पार्टी, जनता पार्टी और लोक दल को एक-एक बार यहां से जीत मिली है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में यहां से एनडीए उम्मीदवार को जीत मिली थी। 

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव 2025: मोहनिया सीट पर कौन मारेगा बाजी? क्यों दिलचस्प होने वाला है मुकाबला, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

बिहार चुनाव 2025: रामगढ़ में किस पार्टी का पलड़ा भारी? बसपा किसका बिगाड़ेगी 'खेल', जानिए चुनावी इतिहास