1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Assembly Election 2025: बेगूसराय सीट पर किस पार्टी की होगी जीत? जानें किसका है दबदबा

Bihar Assembly Election 2025: बेगूसराय सीट पर किस पार्टी की होगी जीत? जानें किसका है दबदबा

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बेगुसराय विधानसभा सीट पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर किस पार्टी का दबदबा है और क्या है इस सीट का सियासी समीकरण।

bihar assembly elections 2025 Begusarai seat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बेगूसराय विधानसभा चुनाव।

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि राज्य में विधान सभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में 121 सीटों के लिए वोटिंग 6 नवंबर को होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 122 सीटों पर वोटिंग 11 नवंबर को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव में लोगों की नजर राज्य की बेगूसराय सीट पर भी है। आइए जानते हैं कि इस सीट पर किस पार्टी का है दबदबा और क्या है यहां का चुनावी समीकरण।

जानें बेगूसराय सीट के बारे में

बेगूसराय विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। इस सीट का निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 146 है। बेगूसराय सीट एक सामान्य कैटेगरी की सीट है जो कि अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से 2020 में भारतीय जनता पार्टी के कुंदन कुमार ने जीत हासिल की थी।

बेगूसराय सीट का चुनावी समीकरण

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान बेगुसराय सीट पर कुल 3,36,598 मतदाता थे। इनमें से 1,79,360 पुरुष और 1,57,230 महिला मतदाता थे। 8 मतदाता तृतीय लिंग के थे। निर्वाचन क्षेत्र में 1,918 डाक वोट डाले गए। 2020 में बेगूसराय में सेवा मतदाताओं की संख्या 511 (476 पुरुष और 35 महिला) थी। 2020 में, बेगुसराय विधानसभा क्षेत्र में मतदान की कुल वैध वोटों की संख्या 1,63,754 या 60.44 प्रतिशत थी। बेगूसराय को भूमिहार जाति के दबदबे वाली सीट माना जाता है। इस सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाता भी करीब 15 फीसदी है।

बेगुसराय में चुनाव और रिजल्ट की तारीख

बेगुसराय कमाल निर्वाचन क्षेत्र में बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इस दिन राज्य के अन्य 121 सीटों पर भी वोटिंग होगी। अन्य सीटों के साथ ही महुआ सीट पर हुए चुनाव का परिणाम भी 14 नवंबर जारी किया जाएगा।

बीते चुनाव का परिणाम

साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बेगूसराय सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कुंदन कुमार ने 4554 वोटों के अंतर से सीट जीती। उन्हें 39.66% वोट शेयर के साथ 74,217 वोट मिले। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार अमिता भूषण को हराया, जिन्हें 69,663 वोट (37.23%) मिले। निर्दलीय उम्मीदवार राजेश कुमार 18,002 वोट (9.62%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • 2015: अमिता भूषण (कांग्रेस)
  • 2010: सुरेंद्र मेहता (भारतीय जनता पार्टी)
  • अक्टूबर, 2005: भोला (भारतीय जनता पार्टी)
  • फरवरी, 2005: भोला (भारतीय जनता पार्टी)
  • 2000: भोला (भारतीय जनता पार्टी)
  • 1995: राजेंद्र पीडी सिंह (सीपीआईएम)
  • 1990: बासुदेव सिंह (सीपीआईएम)
  • 1985: भोला सिंह (कांग्रेस)
  • 1980: भोला सिंह (कांग्रेस)
  • 1977: भोला सिंह (कांग्रेस)

ये भी पढ़ें- बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सिकटा सीट पर इस बार भी कड़ा मुकाबला? समझें सम्पूर्ण समीकरण

Bihar Assembly Election 2025: सोनबरसा सीट पर JDU के रत्नेश सदा का कब्जा, क्या इस बार बदलेगा समीकरण?