1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी से जुड़ी बड़ी खबर, इस सीट से लड़ेंगी, सोमवार को नामांकन

बिहार चुनाव: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी से जुड़ी बड़ी खबर, इस सीट से लड़ेंगी, सोमवार को नामांकन

भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह बिहार की काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी और सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी।

Pawan Singh, Jyoti Singh- India TV Hindi
Image Source : PAWAN SINGH, JYOTI SINGH/INSTAGRAM भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ेंगी। कल दोपहर 12 बजे वह नामांकन दाखिल करेंगी।

ज्योति सिंह ने क्या कहा?

ज्योति सिंह ने चुनाव लड़ने की पुष्टि करते हुए कहा, "अब जनता ही हमारा दल है।”

पवन सिंह से चल रहा है गहरा विवाद 

गौरतलब है कि ज्योति सिंह का अपने पति पवन सिंह से गहरा विवाद चल रहा है और वो दोनों एक साथ नहीं रहते हैं। हालही में ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह पवन सिंह के घर पर पहुंची थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया था। इस दौरान ज्योति का रोते हुए वीडियो सामने आया था।

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद पवन ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस मामले में अपना पक्ष रखा था। पवन ने कहा था कि उनका तलाक का केस चल रहा है और उन्हें डिस्टर्ब करने के लिए ये हंगामा किया गया। 

पवन सिंह ने कहा था कि ज्योति जी के पिता रामबाबू जी ने मुझसे कहा कि आप मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए, उसके बाद उसे साथ रखना होगा तो रखिए या छोड़ना होगा तो छोड़ दीजिएगा। मुझे नहीं पता था कि ज्योति इतना नीचे गिर जाएंगी। मैं इतना नीचे नहीं गिर सकता। दुनिया मुझे सुपरस्टार कहती है। मेरा दिल करता है कि घर लौटूं तो दरवाज़ा मेरी पत्नी या बेटी खोले लेकिन दरवाज़ा मेरा स्टाफ़ खोलता है। मैं भी इंसान हूं,थक जाता हूं।

ज्योति ने पीके से भी की थी मुलाकात

पवन सिंह से विवाद के बीच ज्योति ने जनसुराज के प्रशांत किशोर से भी मुलाकात की थी। इसके बाद ये अटकलें लगने लगी थीं कि ज्योति जनसुराज से चुनाव लड़ सकती हैं, हालांकि बाद में ऐसा नहीं हुआ। ज्योति ने कहा कि वह सिर्फ न्याय के लिए प्रशांत किशोर से मिलने गई थीं।