1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बैन किए AI वीडियो, सभी उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चुनाव आयोग ने बैन किए AI वीडियो, सभी उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी

चुनाव आयोग ने साफ किया है कि कोई भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार चुनाव प्रचार के दौरान एआई वीडियो का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ऐसा करना आचार संहिता उल्लंघन माना जाएगा।

Election commisioner gyanesh kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच चुनाव आयोग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) वीडियो के उपयोग पर बैन लगा दिया है। गलत सूचनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चुनावों के दौरान सभी प्रकार के एआई-जनरेटेड वीडियो के उपयोग पर बैन लगाया गया है। अब किसी भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या चुनाव प्रचार से जुड़ा कोई भी व्यक्ति एआई वीडियो नहीं शेयर कर पाएगा। चुनाव आयोग के अनुसार मतदाताओं को प्रभावित करने या भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए एआई-जनरेटेड सामग्री का उपयोग करना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होने वाले हैं। इनके नतीजे 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया है कि वे आर्टिफीशियल इंडेलिजेंस का उपयोग करते समय आदर्श आचार संहिता का पालन करें। उम्मीदवारों और दलों को सोशल मीडिया या इंटरनेट पर कोई भी पोस्ट शेयर करते समय इन दिशानिर्देशों का ध्यान रखना होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि एआई टूल्स का इस्तेमाल सूचनाओं में हेरफेर करने या मतदाताओं को गुमराह करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

राजनीतिक बयानबाजी के नियम

आदर्श आचार संहिता के अनुसार, राजनीतिक बयानों में अन्य दलों की नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और सार्वजनिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए। उम्मीदवारों और दलों को सार्वजनिक कर्तव्यों से असंबंधित नेताओं या कार्यकर्ताओं के निजी जीवन की आलोचना करने से बचना चाहिए। चुनाव आयोग ने उन्हें झूठे आरोप लगाने या विकृत तथ्य फैलाने से भी बचने का निर्देश दिया है। आयोग ने इस बात पर जोर दिया कि चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखना सर्वोपरि है, और जानकारी को विकृत या गलत तरीके से प्रस्तुत करने के लिए एआई के किसी भी दुरुपयोग के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शेड्यूल

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। भाजपा और जदयू के नेतृत्व वाले एनडीए का मुकाबला राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक, कांग्रेस, दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भाकपा (माले), भाकपा, माकपा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से होगा। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें-

आचार संहिता के बीच पप्पू यादव ने बांटे 5 लाख रुपये, 80 बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद की

बिहार में 2.97 करोड़ परिवार, सिर्फ 18.23 लाख के पास सरकारी नौकरी, 20 महीने में 2.80 करोड़ जॉब कैसे देंगे तेजस्वी?