1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सगी मौसी ने ही क्यों ले ली मासूम भांजे की जान? नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना

सगी मौसी ने ही क्यों ले ली मासूम भांजे की जान? नालंदा में दिल दहला देने वाली घटना

बिहार के नालंदा जिले में सगी मौसी पर एक साल के मासूम भांजे की जान लेने का आरोप लगा है। इस दिल दहला देने वाली घटना के सामने आने के बाद इलाके में हर कोई हैरान है।

bihar crime child killed in nalanda- India TV Hindi
Image Source : REPORTER नालंदा में मौसी ने ली भांजे की जान।

बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत अस्थावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साल के मासूम बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना चुल्हारी गांव की है, जहां पारिवारिक रिश्ते को तार-तार करते हुए एक मौसी ने ही अपने भांजे को मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान राजू पासवान के एक वर्षीय पुत्र अशोक कुमार उर्फ कारू के रूप में की गई है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि राजू पासवान रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी आरती देवी अपने मायके चुल्हारी गांव में रह रही थीं। मृतक के मामा ने बताया बड़ी बहन सुमंत्री देवी का मोबाइल फोन गुम हो गया था, उसके बाद गांव के ही एक बाबा के पास गई, जिसने पानी पढ़कर दिया और घर के सभी लोगों को पिलाने को कहा था। सभी ने पानी पिया मगर आरती देवी पानी नहीं पी रही थी जिसको लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हुआ था।

मासम बच्चे की हत्या

गुरुवार की रात मासूम कारू अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। पूरी रात परिजन और ग्रामीण बच्चे की तलाश करते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद तालाब में बच्चे का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही यह खबर फैली, मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। गांव के चौकीदार ने बताया की बालक को उसके मौसी ने तालाब फेक दिया जिससे उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बच्चे की मौसी ने ही उसे सोए अवस्था में उठाकर पास के पानी भरे तालाब में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ स्थित मॉडल अस्पताल भेज दिया है। (रिपोर्ट: शिव कुमार)

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी पर 22 दिन के अंदर हमला करने का वादा किया, बिहार के बक्सर से तीन युवक गिरफ्तार

यूपी पुलिस और बिहार STF ने साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई, इंटरनेशनल साइबर ठगों का 'मदरबोर्ड कनेक्शन' ध्वस्त