1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर का पहला बयान, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत पर प्रशांत किशोर का पहला बयान, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत हो गई हैं। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज सिन्हा को हराया है। अब प्रशांत किशोर ने चुनाव परिणाम पर पहला रिएक्शन दिया है।

bankipur by election result Prashant Kishor- India TV Hindi
Image Source : PTI बांकीपुर चुनाव परिणाम पर प्रशांत किशोर का बयान।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। सोमवार को सामने आ रहे चुनाव परिणाम में जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने चुनाव जीत लिया है। वहीं, भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा और राजद की उम्मीदवार रेखा कुमारी दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे हैं। चुनाव के परिणाम में बड़ी जीत पर प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आ गया है। प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है।

CM पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम में बड़ी बढ़त बनाने के बाद प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए और बयान जारी किया। प्रशांत किशोर ने सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा- "सीएम सम्राट चौधरी से मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। मुख्यमंत्री का चरित्र पब्लिक डोमेन में है। किसी काबिल आदमी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाइए ताकि बिहार का विकास हो। ये बांकीपुर की जनता की जीत है। ये चुनाव विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। बिहार की जनता ने बीजेपी शीर्ष नेतृत्व को संदेश दिया है। बिहार की जनता चाहती है कोई अच्छा व्यक्ति सीएम हो।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा- "बिहार की जनता चाहती है कि कोई गलत आदमी सीएम ना हो। बिहार में शिक्षा हो, रोजगार हो, लोगों को पलायन ना करना पड़े। बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए। बीजेपी बिहार में अच्छे लोगों को मंत्री बनाए। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व को बिहार की जनता स्वीकार नहीं करती है। 30 साल के किले को ढहने में 30 दिन भी नहीं लगा। बीजेपी ने गलत चाल-चरित्र वाले व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व दिया है।"

 देखें बांकीपुर उपचुनाव का Live रिजल्ट।

पहला काम क्या करेंगे

इस सवाल पर कि बांकीपुर में जीत के बाद वह सबसे पहला काम क्या करवाएंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने कहा- "अपनी ओर से जो हो सकेगा, बांकीपुर में सुधार का कार्य करवाएंगे। कुछ महीने में आपको सुधार दिखना शुरू हो जाएगा। मैं बांकीपुर को कोई बेंगलुरु नहीं बना दूंगा, लेकिन आपको सुधार देखनो को मिलेगा। वोट नहीं देने वालों का भी विश्वास जीतने की कोशिश करूंगा।"

भाजपा के लिए झटका

बिहार के बांकीपुर में प्रशांत किशोर को बढ़त भाजपा के लिए बड़ा झटका है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी। राज्यसभा जाने के बाद और बांकीपुर सीट से उनके इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव हुए थे। भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगाया था। हालांकि, चुनाव परिणाम भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही है। वहीं, बिहार में विपक्षी दल राजद तीसरे नंबर पर खिसक गई है। ऐसे में ये परिणाम राजद के लिए भी खतरे की घंटी की तरह है।

ये भी पढ़ें- बांकीपुर उपचुनाव में 'लालू प्रसाद यादव' और 'नीतीश कुमार' भी लड़ रहे चुनाव, NOTA से भी कम वोट मिले

"नीतीश कुमार ने 20 सालों में कभी प्रशासन का गलत इस्तेमाल नहीं किया", PK ने CM सम्राट चौधरी को घेरा