बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित कर दिया गया है। यहां से जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को प्रचंड जीत मिली है। प्रशांत किशोर ने बड़े अंतर से बीजेपी उम्मीदवार नीरज कुमार को शिकस्त दी है। बता दें कि यह सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट रही है, लेकिन इस बार के चुनाव में उसे जीत नहीं मिली। बीजेपी के उम्मीदवार नीरज कुमार दूसरे और आरजेडी की रेखा कुमारी तीसरे स्थान पर हैं।
नतीजे आने से पहले तक इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण पूरी तरह से बदल गया है। यहां से प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। इस बार के चुनाव में जन सुराज ने बड़ा उलटफेर किया।