A
Hindi News बिहार VIDEO: देर होने पर कहीं दीवार फांदते नजर आए तो कहीं आंसू बहाकर किया संतोष, बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

VIDEO: देर होने पर कहीं दीवार फांदते नजर आए तो कहीं आंसू बहाकर किया संतोष, बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू

BSEB 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। कुछ स्टूडेंट्स देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और गेट बंद होने पर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गए। वहीं कुछ छात्राओं को देर होने पर जब एंट्री नहीं मिली तो उन्हें आंसू बहाते देखा गया।

bihar board exmaination- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में दाखिल होते छात्र

BSEB 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो चुकी है। कुछ स्टूडेंट्स देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और गेट बंद होने पर दीवार फांदकर अंदर दाखिल हो गए। वहीं कुछ छात्राओं को देर होने पर जब एंट्री नहीं मिली तो उन्हें आंसू बहाते देखा गया।: बिहार बोर्ड की मैट्रिक (10वीं)परीक्षा आज से शुरू हो गई है। पहले दिन हिंदी का पेपर दे रहे छात्र-छात्राएं सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर जमा होने लगे थे। स्टूडेंट्स के साथ ही अभिभावकों का बड़ा जमावड़ा परीक्षा केंद्रों के आसपास नजर आया। वहीं इस दौरान कुछ अजब-गजब दृश्य भी नजर आए। कुछ छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में देरी हो गई लिहाजा गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने से छात्रों की बेचैनी बढ़ने लगी। कुछ छात्र तो दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर के अंदर दाखिल हो गए जबकि कुछ स्टूडेंट्स  परीक्षा केंद्र के बाहर आंसू बहाते नजर आए। 

मिलर स्कूल में दीवार फांदकर घुसा छात्र

पटना के मिलर स्कूल पर भी कुछ ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। यहां परीक्षा को लेकर छात्र और अभिभावक सुबह से ही जमा होने लगे थे। वहीं देर से पहुंचने पर एक छात्र गेट से दाखिल नहीं पाया। उसने गेट पर मौजूद कर्मचारियों से भी मिन्नत की ताकि वह परीक्षा में शामिल हो सके। फिर बेताबी में छात्र ने आव देखा न ताव और दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल हो गया। 

बेगूसराय में छात्राओं ने फांदी दीवार

ठीक इसी तरह का नजारा बेगूसराय में भी देखने को मिला। यहां एसके महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर तीन छात्राएं करीब 15 मिनट देर से पहुंची। उन्हें लगा कि 9.30 तक एंट्री है। इसी कन्फ्यूजन के कारण लेट से पहुंचीं और काफी गुहार लगाए जाने के बाद जब एंट्री नहीं मिली तो तीनों छात्राएं दीवार फांदकर अंदर चली गई। इस दौरान अंदर मौजूद सुरक्षा कर्मी बाहर निकालने के लिए धक्का देते रहे। लेकिन इधर से अभिभावकों ने तीनों को धक्का देकर अंदर पहुंचवा दिया।

बेतिया में परीक्षा छूटने पर फूट-फूटकर रोईं छात्राएं

उधर, बेतिया में ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या के कारण कई छात्राओं की मैट्रिक परीक्षा की पहली परीक्षा छूट गई। छात्राओं का कहना है कि शहर में भीषण जाम के चलते वे समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकीं। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर परीक्षा केंद्र में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इससे आहत छात्राएं फूट-फूटकर रोने लगीं। 

मुंगेर में भी दीवार फांदने की घटना

मुंगेर जिले के जमालपुर में प्रथम पाली में 9 बजे तक ही प्रवेश करने की अनुमति थी । उसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी।  लेट पहुंचने पर दो छात्रों ने दीवार फांदकर अंदर दाखिल होने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा में तैनात पुलिकर्मियों ने पकड़ लिया और परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया।

रिपोर्ट- बेतिया से सुमित कुमार, बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव, मुंगेर से इम्तियाज खान