A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. AK-47, INSAS रायफल, कारबाइन, दुनाली, बिहार में कुख्यात अपराधी के पास इतने हथियार कि हर कोई हुआ हैरान

AK-47, INSAS रायफल, कारबाइन, दुनाली, बिहार में कुख्यात अपराधी के पास इतने हथियार कि हर कोई हुआ हैरान

बिहार एसटीएफ और पुलिस ने मिलकर समस्तीपुर जिले के कुख्यात सरोज सिंह और उसके 4 सहयोगी अपराधियों को अवैध AK-47, INSAS Rifle और अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

Bihar samastipur criminal arrested arms seized- India TV Hindi
Image Source : BIHAR POLICE बिहार में कुख्यात के पास से बरामद कुछ हथियार।

बिहार पुलिस की एसटीएफ और समस्तीपुर जिले के पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह समेत कुल 5 अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से इतने ज्यादा हथियार बरामद किए गए हैं कि हर कोई हैरान हो रहा है। पुलिस ने सरोज सिंह और उसके सहयोगियों के पास से अवैध AK-47, INSAS Rifle और कारबाइन समेत कई अन्य हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस कांस्टेबल था सरोज सिंह

बिहार पुलिस ने जानकारी दी है कि सरोज सिंह बिहार पुलिस में कांस्टेबल था और पिछले एक साल से सस्पेंड था। सरोज के साथ उसके 4 साथी परशुराम सिंह, मुन्ना यादव, विश्वजीत सिंह और निशांत कुमार को मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र से छापेमारी कर अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में मोहद्दीनगर थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुख्यात सरोज सिंह बिहार पुलिस में वर्ष 2008 बैच का आरक्षी है, जो जहानाबाद जिला में यातायात थाना में पोस्टेड था। सरोज सिंह के संबंध में जांच करने पर पाया गया था कि उसके विरुद्ध पूर्व से 09 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए पुलिस अधीक्षक जहानाबाद के द्वारा संदिग्ध आचरण, अनुशासनहीनता के कारण उसे निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की गई। 

पुलिस ने क्या कुछ बरामद किया?

1. एके 47-01

2. मैगजीन-01

3. जिंदा कारतूस-18

4. इन्सास रायफल-01

5. मैगजीन-04

6. जिंदा कारतूस-70

7. कारबाइन-01

8. मैगजीन-01

9. जिंदा कारतूस-12

10. रायफल-01

11. जिंदा कारतूस-45

12. खोखा-04

13. बुलेट (Royal Infiled)-01

15. जमीन का दस्तावेज लगभग 01 करोड़ 10 लाख का

14. दुनाली रायफल बैरल-01

16. Apple आई फोन-01

17. Sumsung फोन-01

18. मुहर-22

सरोज कुमार सिंह की निशानदेही पर STF एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पटना में कई जगहों पर छापामारी की गई है। इन जगहों से भी पुलिस को काफी कुछ बरामद हुआ है। 

1. नकद-₹340000

2. नोट गिनने की मशीन

3. जमीन के कागजात (सरिता वाटिका के आवास संख्या-4बी से)

4. जमीन के कागजात से संबंधित Agreement Paper मूल्य 11,00,000/- (ग्यारह लाख रूपये)

5. 40 जमीन Agreement से संबंधित कागजात मूल्य 2,00,00,000/- (दो करोड़ रूपये)

पुलिस को पता लगी थी ये बड़ी जानकारी

दरअसल, एसटीएफ को मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह को जान से मारने की प्लानिंग की जानकारी प्राप्त हुई थी। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए STF की विशष टीम एवं समस्तीपुर जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात सरोज सिंह एवं उसके अन्य सहयोगी अपराधकर्मी पकड़े गये एवं अवैध हथियार तथा अन्य सामान बरामद किया गया। इस प्रकार STF की त्वरित कार्रवाई से हत्या की घटना को विफल किया गया।