1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में 7 बजे से 7:15 तक था ब्लैकआउट, अपराधियों ने तभी कर दी मसाला कारोबारी की हत्या, हर कोई हैरान

पटना में 7 बजे से 7:15 तक था ब्लैकआउट, अपराधियों ने तभी कर दी मसाला कारोबारी की हत्या, हर कोई हैरान

बिहार की राजधानी पटना में ब्लैक आउट के दौरान कारोबारी की हत्या कर दी गई। बाइक से आए हमलावरों ने बीच बाजार में मसाला कारोबारी को गोली मारी। सिर में गोली लगने के कारण कारोबारी की मौत हो गई है।

patna spice dealer killed - India TV Hindi
Image Source : REPORTER पटना में कारोबारी की हत्या।

बिहार की राजधानी पटना से हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। राजधानी में ब्लैक आउट के दौरान "शूट आउट" हो गया। कल रात अपराधियों ने सुल्तानगंज थाना अंतर्गत एक मसाला कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। कल रात पटना में 7:00 बजे से 7:15 तक ब्लैकआउट किया गया था। इसी दौरान मुसल्लहपुर हाट में बदमाशों ने पिंटू कुमार नाम के मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर पटना में ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल किया गया था।

कारोबारी के सिर में लगी

ब्लैक आउट के दौरान राजधानी पटना में हत्या के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाजार में मौजूद लोगों ने फौरन पिंटू कुमार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार बाजार में पिंटू कुमार की दुकान पर पहुंचे और अंधेरा होते ही फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। एक गोली पिंटू कुमार के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

पुलिस ने क्या बताया?

घटना की सूचना पर सुलतानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक हत्या के पीछे आपसी रंजिश, कारोबार से जुड़ा विवाद या कोई वजह हो सकती हैं। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए PMCH भेज दिया है। पटना के सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि रात 7:00 बजे से 7:15 तक ब्लैकआउट लगा हुआ था। इस दौरान अपराधियों ने गोली मारकर मसाला कारोबारी  की हत्या कर दी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। (रिपोर्ट: बिट्टू कुमार)

ये भी पढ़ें- पटना में गुरुवार को शाम 7 बजे बजेगा सायरन, 15 मिनट 'ब्लैकआउट' रहेगा शहर, जानें वजह

VIDEO: शादी समारोह का चोरों ने उठाया फायदा! मुहल्ले में एक ही रात में 4 घरों के ताले टूटे, साफ की 10 लाख की संपत्ति