A
Hindi News बिहार अरे प्रभु, सही समय आने दीजिए, सब बता देंगे...अभी क्या बताएं, सीट शेयरिंग पर और क्या बोले चिराग, देखें VIDEO

अरे प्रभु, सही समय आने दीजिए, सब बता देंगे...अभी क्या बताएं, सीट शेयरिंग पर और क्या बोले चिराग, देखें VIDEO

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होते ही महागठबंधन और एनडीए दोनों खेमों में सीटों के बटवारे को लेकर ऊहापोह की स्थिति मची है। जानिए सीटों को लेकर एनडीए में शामिल चिराग पासवान ने क्या कहा?

चिराग पासवान- India TV Hindi Image Source : REPORTER चिराग पासवान

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान होते ही सियासत चरम पर है, खासकर सीटों के बंटवारे को लेकर हलचल मची है। एनडीए और महागठबंधन में से किसी गठबंधन ने अब तक किसे कितनी सीटें मिलेंगी, इसका ऐलान नहीं किया है। दिल्ली से लेकर पटना तक इसे लेकर मंथन चल रहा है। एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर सबकी निगाहें एलजेपी रामविलास के नेता चिराग पासवान पर टिकी हैं। चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवाल से बचते नज आए। 

चिराग जब मंगलवार को पटना पहुंचे तो पटना एयरपोर्ट पर उन्हें मीडियाकर्मियों ने घेर लिया और सीटों को लेकर सवाल पूछने लगे। इस पर चिराग ने कहा-अरे प्रभु...इंतजार कीजिए ना, अभी बहुत शुरुआती दौर में बातचीत शुरू हुई है, सही समय पर आने पर इसकी भी जानकारी दी जाएगी। जब तक चीजें फाइनल ना हो जाए तब तक कुछ बताने का मतलब नहीं है।
 

देखें वीडियो

चिराग पासवान ने ये भी कहा कि जब तक बातें फाइनल नहीं हो जातीं, तब तक हम क्या बताएं। बता दें कि सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में अब तक पेंच फंसा है और जानकारी के मुताबिक चिराग पासवान और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतनराम मांझी से लगातार बात की जा रही है। चिराग पासवान आज खगड़िया पहुंच रहे हैं, जहां वे अपने  पैतृक गांव शहरबन्नी जाएंगे और अपने पिता और लोजपा के संस्थापकस्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 

बिहार में कब है चुनाव

बिहार में विधानसभा की सभी 243 सीटों के लिए दो चरण में छह नवंबर और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। इस बार एनडीए और महागठबंधन दोनों ने चुनाव में जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों गठबंधन में फिलहाल कई पेंच फंसे हैं।