1. Hindi News
  2. बिहार
  3. चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा तोहफा, आज 21 लाख और महिलाओं को भेजा ₹10-10 हजार

चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा तोहफा, आज 21 लाख और महिलाओं को भेजा ₹10-10 हजार

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने आज महिलाओं को बड़ी सौगात दी। नीतीश ने आज 21 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत किस्त जारी की। अब तक इस योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है।

cm nitish kumar- India TV Hindi
Image Source : PTI मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार में विधानसभा चुनाव के एलान से पहले जबरदस्त सियासी हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 21 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत किस्त जारी की। सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए हस्तांतरित की। 

क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

यह योजना जीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रारंभिक सहायता के रूप में 10,000 रुपये की पहली किस्त दी जा रही है।
सफल व्यवसाय संचालन पर भविष्य में 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। पीएम ने 26 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ किया था और 75 लाख महिलाओं को डीबीटी के जरिए 10000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की थी। अब तक इस योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं को लाभ मिल चुका है।

पटना में आज से दौड़ी मेट्रो

सीएम नीतीश ने आज पटना को मेट्रो की भी सौगात दी हैं। आज ब्लू लाइन के तीन स्टेशंस पर लोगों के लिए आवाजाही आसान होगी। मेट्रो ट्रेन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से जीरो माइल होते हुए भूतनाथ स्टेशन तक चलेगी। यह लगभग 4.5 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिससे पटना के लोगों को एक नए और सुविधाजनक यातायात की सुविधा मिलेगी।

चुनाव के ऐलान से पहले बिहार में हलचल तेज

इधर रविवार को तेजस्वी यादव के आवास पर महागठबंधन की अहम बैठक हुई। 5 घंटे तक सीट शेयरिंग पर मंथन होने के बाद बाहर निकले महागठबंधन घटक दलों के नेता खुश दिखाई दिए तो बिहार में BJP चुनाव समिति की अहम बैठक हुई जिसमें बीजेपी की सीटिंग सीटों पर फाइल चर्चा हुई। वहीं, बिहार चुनाव में पहली बार उतर रही आम आदमी पार्टी आज अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी। 

यह भी पढ़ें-