A
Hindi News बिहार Bihar Election Exit Poll: एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका, जन सुराज को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

Bihar Election Exit Poll: एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर को तगड़ा झटका, जन सुराज को इतनी सीटें मिलने का अनुमान

एग्ज़िट पोल के अनुमान को देखें तो प्रशांत किशोर को बड़ी निराशा हाथ लग सकती है। पीके की पार्टी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

जन सुराज को कितनी सीटें मिलेंगी- India TV Hindi Image Source : INDIA TV जन सुराज को कितनी सीटें मिलेंगी

पटनाः बिहार में एग्ज़िट पोल के अनुसार एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है। एग्ज़िट पोल की मानें तो पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज कोई करिश्मा करती नहीं दिख रही है। एग्ज़िट पोल की मानें तो जन सुराज को बिहार की जनता ने पसंद नहीं किया है। इसलिए कोई प्रशांत किशोर की पार्टी को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती दिख रही है। 

जन सुराज का शायद न खुल पाए खाता

इंडिया टीवी-मैट्रिज़ एग्ज़िट पोल के अनुमानों के अनुसार, प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को शून्य से दो सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज को पांच प्रतिशत वोट शेयर मिलने का अनुमान है। 

जन सुराज पार्टी को मिल सकते हैं इतने वोट शेयर

इंडिया टीवी-मैट्रिज़ एग्ज़िट पोल की मुताबिक, जन सुराज पार्टी को 6 प्रतिशत पुरुष वोट और 6 प्रतिशत महिला वोट मिल सकते हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग के 7 प्रतिशत, ओबीसी के 4 प्रतिशत, एससी के 5 प्रतिशत और मुस्लिम वर्ग के 4 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। 

किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान

एग्ज़िट पोल के अनुमानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दलों सहित अन्य छोटे दलों द्वारा गठित महागठबंधन को केवल 70-90 सीटें ही मिल सकती हैं। जबकि एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 65 से 73 सीटें जीत सकती है, जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) 67-75 सीटें जीत सकती है, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को 4-5 सीटें मिल सकती हैं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 7-9 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 1-2 सीटें मिल सकती हैं।

महागठबंधन में, राजद 53-58 सीटें जीत सकती है, कांग्रेस केवल 10-12 सीटें जीत सकती है, भाकपा (माले) लिबरेशन 5-8 सीटें जीत सकती है, और भाकपा और माकपा 2-3 सीटें जीत सकती हैं। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) 1-4 सीटें जीत सकती है।

ये भी पढ़ेंः बिहार एग्जिट पोल पर आरजेडी और कांग्रेस की पहली प्रतिक्रिया, कहा- तेजस्वी बन रहे बिहार के सीएम!

Bihar Election Exit Poll: जेडीयू को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें, एग्जिट पोल ने दी इतनी सीटें