1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar Election Exit Poll: जेडीयू को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें, एग्जिट पोल ने दी इतनी सीटें

Bihar Election Exit Poll: जेडीयू को मिल सकती हैं सबसे ज्यादा सीटें, एग्जिट पोल ने दी इतनी सीटें

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 11, 2025 07:32 pm IST,  Updated : Nov 11, 2025 07:53 pm IST

इंडिया टीवी-MATRIZE के एग्जिट पोल में जेडीयू को पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनती दिख रही है।

जेडीयू को बंपर फायदा- India TV Hindi
जेडीयू को बंपर फायदा Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीः बिहार में दूसरे चरण की 122 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। इसके बाद अब एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। इंडिया टीवी-MATRIZE के एग्जिट पोल में जेडीयू को पिछली बार की अपेक्षा इस बार ज्यादा सीटें मिलती दिख रही है। एग्जिट पोल की मानें तो एनडीए की सरकार एक बार फिर से बनती दिख रही है।

जेडीयू बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

इंडिया टीवी-MATRIZE के एग्जिट पोल की मानें तो बिहार में जेडीयू सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक जेडीयू को 67-75 सीटें मिल सकती हैं। जबकि बीजेपी 65-73 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी को 7 से 9 सीटें मिलने की संभावना है। 

आरजेडी को 53 से 58 सीटें मिलने का अनुमान

इंडिया टीवी-MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में आरजेडी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। एग्जिट पोल में आरजेडी को 53 से 58 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं, ओवैसी की पार्टी को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 10-12 सीटें मिल सकती हैं। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को 1-4 सीटें मिल सकती है। सीपीआई को 2-3 को सीटें मिल सकती हैं। सीपीआई एमएल को 5-8 सीटें मिल सकती हैं। 

किस गठबंधन को कितनी सीटें

एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को कुल 147 से 167 सीटें मिल सकती है। एनडीए को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिख रहा है। वहीं, महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती है। महागठबंधन को 37 प्रतिशत सीट मिलने का अनुमान है।ट

ये भी पढ़ेंः Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से किसे कितनी सीटें, एग्जिट पोल के आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

Bihar Election Exit Poll: भागलपुर रीजन में महागठबंधन और NDA को मिल सकती हैं इतनी सीटें, जानें एग्जिट पोल के नतीजे

बिहार Exit Poll: मगध क्षेत्र से NDA को मिल सकती हैं 30-35 सीटें, जानिए महागठबंधन और जनसुराज का क्या है हाल?

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।