1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रोको-टोको अभियान में पटना पुलिस दीदी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

रोको-टोको अभियान में पटना पुलिस दीदी से मारपीट, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

 Published : Oct 01, 2026 10:09 pm IST,  Updated : Oct 01, 2026 10:09 pm IST

पटना के खेमनीचक स्थित सुभाष चौक के पास रोको-टोको अभियान के दौरान पुलिस टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने गश्त कर रही सब-इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की।

पटना पुलिस दीदी से मारपीट- India TV Hindi
पटना पुलिस दीदी से मारपीट Image Source : INDIA TV

बिहार की राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के खेमनीचक स्थित सुभाष चौक के पास 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार की शाम रोको-टोको अभियान के दौरान पटना पुलिस टीम के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पहरा दे रही पुलिस दीदी सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी के साथ एक युवक द्वारा कथित तौर पर हाथापाई की गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस दीदी खेमनीचक इलाके में दे रही थीं पहरा 

जानकारी के अनुसार, रामकृष्ण नगर थाना की सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पांच महिला सिपाहियों के साथ बुधवार की शाम खेमनीचक इलाके में पहरा दे रही थीं। इसी दौरान सुभाष चौक के पास कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में नजर आए। पुलिस टीम ने रोको-टोको अभियान के तहत युवकों को रोककर पूछताछ शुरू की। पुलिसकर्मी युवकों से उनके आने-जाने और वहां मौजूद रहने के संबंध में जानकारी ले रहे थे

धक्का-मुक्की तक पहुंच गया मामला 

इसी दौरान एक युवक ने पुलिस की पूछताछ का विरोध करना शुरू कर दिया। पहले युवक और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई। देखते ही देखते मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। पुलिस टीम ने युवक को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आरोप है कि युवक ने पुलिस दीदी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई

मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में पुलिस टीम के इलाके में पहुंचने, युवकों को रोककर पूछताछ करने और इसके बाद हुए विवाद का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज को जांच का आधार बनाया है। फुटेज के आधार पर आरोपी युवक की पहचान करने के साथ उसके ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी-2 मनोज कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर प्रियंका कुमारी पांच महिला पुलिस के साथ खेमनीचक के नज़दीक पहरा दे रही थीं। रोको-टोको अभियान के तहत कुछ युवकों को रोककर पूछताछ की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना हुई। एसडीपीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले युवक की पहचान की जा रही है

पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट 

यह भी पढ़ें-

CM नीतीश पर क्यों भड़कीं रोहिणी आचार्य? बोलीं- 'संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की आदत बन गई है'

'आज आपके जन्मदिन पर बस इतना कहना चाहती हूं', लालू यादव के बर्थडे पर बेटी रोहिणी का भावुक पोस्ट, जानिए क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।