1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. LIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', की मांग पर विपक्ष का दिल्ली में, CJP का आज मुंबई में प्रदर्शन
  Live Now

LIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', की मांग पर विपक्ष का दिल्ली में, CJP का आज मुंबई में प्रदर्शन

 Written By: Kajal Kumari
 Updated : Oct 02, 2026 11:31 am IST

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विपक्ष दिल्ली में विरोध प्रदर्शन की तैयारी में है। तो वहीं, दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में प्रदर्शन करेगी। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। जानें पल पल के अपडेट्स...

आज दिल्ली में विपक्ष, मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन- India TV Hindi
आज दिल्ली में विपक्ष, मुंबई में सीजेपी का प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार (2 अक्तूबर) को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेगा। तो वहीं, आज दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी मुंबई में प्रदर्शन करेगी। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने ऐलान किया था कि सीईसी ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, अगर उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो सीजेपी उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। इसी तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग में हुई गड़बड़ी को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है और लगातार इसे लेकर भाजप पर अटैक कर रहे हैं। 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस की तरफ से नई दिल्ली इलाके में BNS की धारा 163 लगा दी गई है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि पूरे इलाके में किसी भी तरीके के प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है। जंतर मंतर पर अंदर जाने की इजाजत फिलहाल किसी को नहीं दी जा रही है। सीजेपी ने मुंबई में विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है।

जानें पल पल की डिटेल्स...

Live updates :LIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें', दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन

Auto Refresh
Refresh
  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सुप्रिया सुले बोलीं-हर चीज के लिए आंदोलन करना पड़ता है

    NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले ने CJP प्रदर्शन पर कहा, "दुख की बात है कि हर चीज के लिए हम सभी को आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार सुन ही नहीं रही तो हम कर भी क्या सकते हैं..." INDIA ब्लॉक की बैठक पर उन्होंने कहा, "6 तारीख को हमारा दिल्ली में बड़ा आंदोलन है। जो वोट चोरी जैसी चीजें सामने आ रही है, इसके खिलाफ हम लोग सशक्त लोकतंत्र के लिए, संविधान बचाने की दिशा में पूरी ताकत के साथ लड़ते रहेंगे।"

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट सेवा प्रभावित

    आम आदमी  पार्टी  के नेता और कार्यकर्ता अब आप ऑफिस में इकठ्ठा होकर जंतर मंतर  की तरफ जायेंगे। आतिशी , कुलदीप कुमार, अनुराग डांडा आप ऑफिस पहुंचे। नई दिल्ली इलाके में इंटरनेट की सेवा प्रभावित है।

  • 10:52 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सीजेपी प्रदर्शन का लोगों ने किया विरोध

    दादर स्थित शिवाजी पार्क में सीजेपी की ओर से आंदोलन के आंदोलन का स्थानीय नागरिक विरोध करे रहे हैं।  उनका कहना है कि पुलिस ने परमिशन नही दी है उसके बावजूद आंदोलन क्यों किया जा रहा है। जो पॉलिटिकल पार्टी रैली या सभा करती है उन्हें परमिशन होती है और वे ग्राउंड के अंदर करते हैं सड़क पर नहीं। 

  • 10:41 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हिरासत में लिए जाने से पहले क्या कहा आप नेता ने

    चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जंतर-मंतर पहुंचे दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत में लिए जाने से पहले उन्होंने कहा, "मैं यहां पर अकेला आया हूं। इस समय मेरे घर के बाहर करीब 30-40 पुलिसकर्मी तैनात हैं... हमारे तमाम नेताओं के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है... मैं हमारे देश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि जब मैं बिना किसी वाहन के, पुलिस के जंतर-मंतर से मेट्रो से पहुंच सकता हूं तो आप भी आ सकते हैं... तमाम युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि जब मैं पहुंच सकता हूं तो आप भी पहुंच सकते हैं। आइए, शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहिए…"

     

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद किया गया

    दिल्ली में आज प्रदर्शन को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है बाइक हो या कर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। जंतर मंतर से कई कई किलोमीटर दूर पहले बैरिकेड लगाए गए हैं और पुलिस किसी को भी सेंट्रल दिल्ली जाने नहीं दे रही है। कई लोगों की बहस पुलिस के साथ हो रही है। दिल्ली के लोधी रोड से सेंट्रल दिल्ली की तरफ जाने वाले रास्तों को भी पूरी तरह से बंद किया गया है यहां से भी किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।

  • 10:08 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    दिल्ली में AAP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने आप नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया है।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत-गिरिराज सिंह

    कांग्रेस और राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह,कहा-ज्ञानेश कुमार को सम्मानित करने की ज़रूरत, चोर मचा रहा है शोर। जो लोकतंत्र की गला घोटता रहा उसे सवाल उठाने का अधिकार नहीं है वहीं टीएमसी का कांग्रेस में विलय पर कहा की वह जाने किस में कहां विलय करना है। 

  • 9:54 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    मुंबई के शिवाजी पार्क में आज तीन बजे से CJP का प्रदर्शन

    मुंबई के शिवाजी पार्क में आज तीन बजे से सीजेपी की ओर से आंदोलन का आयोजन किया गया है। हालांकि पुलिस ने आंदोलन की परमिशन नही दी है। मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। शिवाजी पार्क मैदान के भीतर जाने के लिए पुलिस ने बैरीकेड्स लगा रखे हैं। शिवाजी पार्क के गेट नम्बर 6 पर आंदोलन की घोषणा की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।