A
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, जानें किस स्टेशन पर हुआ हादसा

बिहार में अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस में लगी आग, जानें किस स्टेशन पर हुआ हादसा

बिहार के सहरसा जिले में अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस में आग लग गई है। आग की घटना सामने आने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आइए जानते हैं इस घटना से जुड़ी पूरी खबर।

bihar saharsa train fire- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI सांकेतिक फोटो।

बिहार के सहरसा जिले से बड़ी घटना सामने आई है। जिले के सोनबरसा कचहरी स्टेशन पर अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जा रही एक्सप्रेस जनसेवा एक्सप्रेस में आग लग गई है। अब तक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की ये घटना जनरल सीटिंग कोच में हुई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने का संदिग्ध कारण- मोबाइल विस्फोट/बीड़ी या सिगरेट का मामला बताया जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

कोई यात्री हताहत नहीं हुआ

सामने आई जानकारी के मुताबिक, राहत भरी बात ये सामने आई है कि 14618 अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में लगी आग की घटना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरे केबिन में शिफ्ट कर दिया गया है। सिविल पुलिस मौके पर है और मामले की जांच के लिए फोरेंसिक को बुलाया गया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...

असम में भी बड़ी वारदात

इससे पहले गुरुवार को भी असम में बड़ी ही हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई थी। राज्य के कोकराझार जिले में अज्ञात बदमाशों ने रेलवे ट्रैक पर आईईडी विस्फोट कर दिया था। इस घटना के कारण लोअर असम और उत्तरी बंगाल के कुछ हिस्सों में रेल सेवाएं बाधित हो गईं थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह विस्फोट देर रात कोकराझार रेलवे स्टेशन से सालाकाटी की ओर जाने वाले मार्ग पर स्टेशन से लगभग पांच किलोमीटर दूर हुआ। इस धमाके से रेल की पटरी का करीब तीन फुट हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और टूटे हुए पटरी के टुकड़े कई मीटर दूर तक बिखर गए।

मामले में क्या एक्शन लिया गया?

कोकराझार में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही कोई ट्रेन पटरी से उतरी है। ट्रैक का जो हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था उसकी तुरंत मरम्मत की गई और अब रेलगाड़ियों का परिचालन बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने फिलहाल मार्ग पर सुरक्षा कड़ी कर दी है और विस्फोट में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत, मेले से लौटते वक्त हादसा, मच गया हड़कंप

छठ पर्व पर भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने किए खास इंतजाम, खुद बताया पूरा प्लान