Bihar CM Shapath Grahan Updates: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा, नई सरकार बनाने का पेश किया दावा
Live: बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आज एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपने के साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। कल 20 नवंबर को गांधी मैदान में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

Live: बिहार में नीतीश कुमार ने एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सीएम पद से इस्तीफा सौंपने के साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। वे कल गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया। विधान भवन में एनडीए के सभी 202 विधायकों की बैठक हुई। बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 202 सीट जीती है।
Live updates : BIHAR LIVE:
-
November 19, 2025 9:12 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आज रात बिहार पहुंचेंगे
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस आज रात बिहार पहुंचेंगे। वे कल नीतीश सरकार के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वहीं महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे भी आज रात बिहार पहुंचेंगे । कल सुबह 11.30 बजे गांधी मैदान में नीतीश कुमार की सरकार का शपथ ग्रहण होगा। -
November 19, 2025 5:50 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सर्वसम्मति से चुने गए नीतीश कुमार, एनडीए विधायक दल की बैठक का वीडियो आया सामने
बिहार विधान भवन में एनडीए विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। एनडीए के सभी 202 विधायक इस बैठक में शामिल हुए। नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार को माला पहनाया गया। बैठक के बाद नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंप दिया और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। वे कल पटना के गांधी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। एनडीए विधायक दल की बैठक का एक वीडियो सामने आया है।
-
November 19, 2025 5:32 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
विपक्ष को जनादेश स्वीकार करना चाहिए: मांझी
पटना में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा,'उन्हें(विपक्ष) जनादेश स्वीकार करना चाहिए। वे लोग(विपक्ष के नेता) अपनी गलतियों की बात नहीं करते हैं। वे EVM और अन्य चीजों पर दोष डालते हैं। यह सब बहानेबाजी है। इसका कोई मतलब नहीं है। 202 सीटें NDA को मिली हैं। वे(विपक्ष) लोग कभी SIR की बात करते हैं तो कभी कुछ और बोलते हैं।'
-
November 19, 2025 5:08 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। नीतीश कुमार के साथ एनडीए घटक दल के नेताओं ने भी राज्यपाल से मुलाकात की और नीतीश कुमार के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी है।
-
November 19, 2025 4:55 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। वे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नीतीश कुमार के साथ चिराग पासवान, विजय कुमार सिन्हा, सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा राजभवन के अंदर मौजूद हैं।
-
November 19, 2025 4:41 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
संकल्प पत्र में किए गए वादे को पूरा किया जाएगा-चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा-'एक बार फिर से एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार जी को नेता चुना गया है। बिहार की जनता ने नरेंद्र मोदी जी की सोच और सीएम नीतीश कुमार के अनुभव पर जो भरोसा जताया है इससे हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमने संकल्प पत्र में जनता से जो वादे किए हैं उन्हें एक-एक कर पूरा किया जाएगा।
-
November 19, 2025 4:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
आनेवाला समय बिहार के लिए बहुत भव्य है-राजीव प्रताप रूड़ी
राजीव प्रताप रूड़ी ने विधायक दल की बैठक के बाद इंडिया टीवी से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने पूरे जोश के साथ कहा कि एक बार फिर हमें बिहार को आगे बढ़ाना है। आने वाला 5 साल बिहार के लिए स्वर्णिम होने जा रहा है। आनेवाला समय बिहार के लिए बहुत भव्य है।
-
November 19, 2025 4:29 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
एनडीए की बैठक के बाद सीएम आवास पहुंचे नीतीश कुमार
एनडीए विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार का काफिला सीएम आवास पहुंच गया है। थोड़ी देर में राजभवन जाएंगे जहां राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौपेंगे और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इससे पहले एनडीए की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।
-
November 19, 2025 4:16 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे नीतीश कुमार
एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार राजभवन जाएंगे। जहां वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नीतीश कुमार कल सुबह 11.30 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।
-
November 19, 2025 4:07 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए
नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस बैठक में एनडीए के सभी 202 विधायक मौजूद थे। बैठक में सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया।
-
November 19, 2025 3:47 PM (IST) Posted by Kajal Kumari
एनडीए विधायक दल की बैठक शुरू
नीतीश कुमार,डाॅ दिलीप जायसवाल सम्राट चौधरी,चिराग पासवान, केशव प्रसाद मौर्य, विजय कुमार सिन्हा ,राजू तिवारी सहित एनडीए के सभी विधायक एवं विधानपार्षद मौजूद।
-
November 19, 2025 2:33 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
विपक्ष का फर्जी प्रचार फेल- मंत्री अविनाश गहलोत
राजस्थान: बिहार चुनाव नतीजों पर मंत्री अविनाश गहलोत का कहना है, "...विपक्ष का फर्जी प्रचार पीएम मोदी और नीतीश कुमार के सामने फेल हो गया। उन्हें यह पहले से ही पता था, और उन्होंने अपने ही नेताओं पर सवाल उठाने के बजाय अपनी हार को छिपाने के लिए SIR और ईवीएम को दोष देना शुरू कर दिया..."
-
November 19, 2025 2:32 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार बीजेपी का हर कार्यकर्ता फैसले के साथ है- संजय जयसवाल
बीजेपी सांसद संजय जयसवाल कहते हैं, "बिहार बीजेपी का हर कार्यकर्ता आज लिए गए फैसले के साथ है...बिहार की जनता ने 'घुसपेटिया बचाओ अभियान' को खारिज कर दिया है. इसके परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकाला जाएगा. पश्चिम बंगाल में भी हम भारी बहुमत से जीतेंगे."
-
November 19, 2025 2:32 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सर्वसम्मति से चुने गए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा
बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल कहते हैं, ''विधायकों ने सर्वसम्मति से सम्राट चौधरी को बिहार में बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा जी को उपनेता चुनने के प्रस्ताव का समर्थन किया.''
-
November 19, 2025 2:31 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
महागठबंधन को जनता से माफी मांगनी चाहिए- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कहते हैं, "यह एनडीए सरकार है। बीस साल सत्ता में रहने के बाद भी, इसे जनता का विश्वास जीतकर अपार समर्थन और आशीर्वाद मिला है... लोगों ने जातिवाद को खारिज कर दिया। उन्होंने नए बिहार के लिए नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को आशीर्वाद दिया... उन्हें (महागठबंधन) को इसे स्वीकार करना चाहिए और जनता से माफी मांगनी चाहिए।"
-
November 19, 2025 2:30 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई- नित्यानंद राय
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नित्यानंद राय कहते हैं, ''मैं सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को हार्दिक बधाई देता हूं और पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं.''
-
November 19, 2025 2:30 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
'सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की जोड़ी फिट भी है और हिट भी'
बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- "सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की जोड़ी फिट भी है और हिट भी...यह बीजेपी के लिए चौका है- हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार, आगे के लिए तैयार।"
-
November 19, 2025 2:29 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम का ऐलान
बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केपी मौर्य ने कहा, ''मैं बीजेपी विधानमंडल दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी और उपनेता के रूप में विजय कुमार सिन्हा के नाम की घोषणा करता हूं.''
-
November 19, 2025 1:46 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
जितनी बड़ी जीत है, उतनी ही बड़ी हमारी जिम्मेदारी- चिराग पासवान
पटना: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है और बिहार के लोगों ने एनडीए पर अपना पूरा भरोसा जताया है। यह जीत जितनी भव्य है, हमारा शपथ ग्रहण समारोह, जिसमें प्रधान मंत्री की उपस्थिति भी शामिल होगी, उतना ही भव्य होगा। मेरा मानना है कि जितनी बड़ी यह जीत है, उतनी ही बड़ी हमारी जिम्मेदारी है... उन्होंने (महागठबंधन) इस (वोट चोरी) के बारे में बात करके बिहार में अपनी पार्टी को समाप्त कर दिया और अब वे पश्चिम बंगाल, असम और तमिल में भी समाप्त हो जाएंगे।" नाडु..."
-
November 19, 2025 1:45 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार 'विकसित बिहार' बन जाएगा- अर्जुन राम मेघवाल
पटना में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अर्जुन राम मेघवाल कहते हैं, 'जल्द ही, बिहार 'विकसित बिहार' बन जाएगा..."
-
November 19, 2025 1:45 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम बिहार की प्रगति के लिए काम करेंगे- रविशंकर प्रसाद
बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "मैं सम्राट जी और विजय सिन्हा जी को बधाई देता हूं. कल एनडीए की सरकार बनेगी. जिस अच्छे विश्वास के साथ जनता ने हमें वोट दिया, उसी विश्वास के साथ हम बिहार की प्रगति के लिए काम करेंगे."
-
November 19, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए पार्टी को धन्यवाद- सम्राट चौधरी
बिहार बीजेपी विधानमंडल दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा- "मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी को धन्यवाद देता हूं। हम बिहार की प्रगति के लिए काम करेंगे।"
-
November 19, 2025 12:48 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार- विजय सिन्हा
बीजेपी विधायक दल के उपनेता चुने जाने के बाद विजय सिन्हा ने कहा, ''मैं पीएम, केंद्रीय गृह मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करता हूं.''
-
November 19, 2025 12:23 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नेता और उपनेता
पटना में जारी बीजेपी विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नेता और उपनेता चुने गए हैं।
-
November 19, 2025 12:22 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे
भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम रहेंगे।
-
November 19, 2025 12:08 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
जेडीयू विधायक दल की बैठक खत्म
पटना में जेडीयू विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। अब NDA के विधायक दल की बैठक होगी और नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा।
-
November 19, 2025 12:06 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
डिप्टी सीएम के नाम पर सस्पेंस
बिहार में एनडीए के बीच डिप्टी सीएम के नाम पर अभी मंथन जारी है। सम्राट चौधरी के साथ ही अब मंगल पांडे के नाम पर भी चर्चा जारी है।
-
November 19, 2025 12:02 PM (IST) Posted by Subhash Kumar
धर्मेंद्र प्रधान विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे
बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक केशव प्रसाद मौर्य विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे।
-
November 19, 2025 11:57 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कौन-कौन बन सकता है मंत्री?
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री
- सम्राट चौधरी (कुशवाहा)
- विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)
- मंगल पांडे (ब्राह्मण)
- नीतीश मिश्र (ब्राह्मण )......
इस खबर में देखें हर दल से संभावित मंत्रियों की लिस्ट- बिहार की नई सरकार में कौन-कौन बन रहा है मंत्री? यहां देखिए संभावित लिस्ट
-
November 19, 2025 11:49 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू
बिहहार की राजधानी पटना में स्थित अटल सभागार में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है।
-
November 19, 2025 11:41 AM (IST) Posted by Vineet Kumar
JDU विधायक दल के नेता चुने गए नीतीश कुमार
नीतीश कुमार को जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। मुख्यमंत्री आवास पर JDU की बैठक में नीतीश कुमार के नाम पर मुहर लगी है। (रिपोर्ट: नीतीश चंद्रा)
-
November 19, 2025 11:23 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
रोहिणी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाए-राजीव रंजन प्रसाद
जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने राजद और रोहिणी आचार्य के बयान पर कहा, "...परिवार के सदस्यों के भीतर विरोधाभास हैं। रोहिणी ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं, जबकि तेज प्रताप एनडीए को बधाई दे रहे हैं... जो लोग आत्मनिरीक्षण करने के बजाय ईवीएम को दोष देंगे, उन्हें जनता बहुत लंबे समय तक वापस नहीं लाएगी। भविष्य में, उनकी समस्याएं और बढ़ेंगी।"
-
November 19, 2025 11:21 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
राज्य को एक बार फिर मजबूत एनडीए सरकार मिलेगी- राजीव रंजन प्रसाद
पटना: एनडीए की बैठक और शपथ ग्रहण समारोह पर जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद का कहना है, "...शपथ समारोह कल हो सकता है, और राज्य को एक बार फिर मजबूत एनडीए सरकार मिलेगी। बैठकें जारी हैं, और शेष मामलों को शाम तक सुलझा लिया जाएगा और तदनुसार जानकारी दी जाएगी।"
-
November 19, 2025 11:20 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जंगलराज पार्ट 2 नहीं आया- शाहनवाज हुसैन
दिल्ली: बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन कहते हैं, ''बिहार में एनडीए की सरकार बन गई है. पीएम मोदी के आशीर्वाद से नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने शानदार चुनाव लड़ा. और अब एनडीए से पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी... और फिर एनडीए की बैठक होगी. उसमें नेता का चुनाव होगा. बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. लोग बहुत खुश हैं, ज्यादातर लोग इस बात से निश्चिंत हैं कि जंगलराज पार्ट 2 नहीं आया है और हमारे विरोधी भी निश्चिंत हैं.'' कोई विकल्प नहीं है। वे ईवीएम को दोष दे रहे हैं, सर, और हम जनता को धन्यवाद दे रहे हैं।"
-
November 19, 2025 11:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हमारे अभिभावक नीतीश कुमार जी हैं- जेडीयू नेता मनोरमा देवी
पटना: विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू नेता मनोरमा देवी का कहना है, "यह बिहार के लिए बहुत अच्छा दिन है। हमारे अभिभावक नीतीश कुमार जी हैं और वह सभी के कल्याण के लिए काम करेंगे।"
-
November 19, 2025 11:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बांका की जनता ने विकास के लिए वोट किया- जदयू नेता मनोज यादव
पटना: विधायक दल की बैठक से पहले जदयू नेता मनोज यादव ने कहा, ''विकास के लिए वोट करने के लिए मैं बांका की जनता को धन्यवाद देता हूं।''
-
November 19, 2025 11:18 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार का नेतृत्व फिर से नीतीश कुमार करेंगे- जेडीयू नेता कोमल सिंह
जेडीयू नेता कोमल सिंह ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि एनडीए ने बिहार में बड़ी जीत हासिल की है। एक महिला होने के नाते, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि बिहार का नेतृत्व फिर से नीतीश कुमार करेंगे।"
-
November 19, 2025 10:58 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
संजय जयसवाल का प्रशांत किशोर पर निशाना
बेतिया: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर बीजेपी सांसद संजय जयसवाल ने कहा ''अगर जेडीयू 25 सीटें जीतती है तो भी वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं, अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो भी वह राजनीति से संन्यास ले रहे हैं. जिसने अपना राजनीतिक करियर झूठ से शुरू किया हो, उसके बारे में कुछ कहना अजीब है... उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने अपना राजनीतिक करियर झूठ के आधार पर शुरू किया... आप सच्चाई के साथ काम करेंगे तो आगे बढ़ेंगे.''
-
November 19, 2025 10:54 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
आम सहमति से किया जाएगा चयन- तारकिशोर प्रसाद
विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचे बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद. उनका कहना है, ''हमारे विधायक दल के नेता का चयन आम सहमति से किया जाएगा.''
-
November 19, 2025 10:50 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा- बीजेपी नेता प्रेम कुमार
विधायक दल की बैठक के लिए पहुंचते ही बीजेपी नेता प्रेम कुमार कहते हैं, "बीजेपी विधायक दल के नेता का चयन आज किया जाएगा. यह कल एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह होगा क्योंकि इसमें पीएम मोदी और सभी राज्यों के सीएम शामिल होंगे."
-
November 19, 2025 10:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे- संजय सिंह
जदयू नेता संजय सिंह नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के लिए नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा- "जद(यू) विधायक दल की बैठक है जिसमें नीतीश कुमार जी को फिर से नेता चुना जाएगा. नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे."
-
November 19, 2025 10:48 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार की जनता उत्साहित है तो हम भी उत्साहित हैं- श्याम रजक
विधायक दल की बैठक से पहले जेडीयू के नेता श्याम रजक ने कहा- ''जब बिहार की जनता उत्साहित है तो हम भी उत्साहित हैं.''
-
November 19, 2025 10:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार और देश प्रगति करेगा- केशव प्रसाद मौर्य
बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "जो भी होगा आपको पता चल जाएगा. बिहार और देश प्रगति करेगा और एनडीए मजबूत रहेगा."
-
November 19, 2025 10:30 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
एनडीए के सभी नेताओं और सीएम के साथ पीएम खुद आएंगे- राज भूषण चौधरी
बिहार में शपथ ग्रहण समारोह पर केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी का कहना है, "... एनडीए के सभी नेताओं और सीएम के साथ पीएम खुद आएंगे। जिस तरह से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास हुआ है और डबल इंजन सरकार में उन्होंने जो काम किया है, उसके लिए उन्हें बधाई।"
-
November 19, 2025 10:29 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
लोगों ने सीएम नीतीश और पीएम मोदी पर भरोसा दिखाया- साध्वी निरंजन ज्योति
बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए बीजेपी की सह-पर्यवेक्षक नियुक्त की गईं बीजेपी नेता साध्वी निरंजन ज्योति कहती हैं, "लोगों ने सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर भरोसा दिखाया है और हमें भारी जनादेश दिया है. मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद देती हूं. कोई भी भ्रष्टाचार या परिवारवाद का आरोप नहीं लगा सकता... हमारा केंद्रीय नेतृत्व पहले ही सीएम चेहरे पर फैसला ले चुका है..."
-
November 19, 2025 10:29 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
आज सुबह 11 बजे जेडीयू विधायक दल की बैठक- संजय झा
पटना: जेडीयू सांसद संजय झा ने बताया- "आज सुबह 11 बजे जेडीयू विधायक दल की बैठक है, जहां सीएम नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दोपहर 3 बजे एनडीए की बैठक होगी...कल सुबह गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार के नतीजों को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह है..."
-
November 19, 2025 10:28 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे- दिलीप जयसवाल
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा- "शपथ ग्रहण समारोह बेहद उत्सवी माहौल में हो रहा है... हमारे लिए बेहद गर्व की बात है कि शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी मौजूद रहेंगे. समारोह में बिहार के 2 लाख से अधिक मतदाता भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे..."
-
November 19, 2025 10:28 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
3:30 बजे नीतीश चुने जाएंगे एनडीए के नेता- दिलीप जयसवाल
पटना: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा ''बीजेपी और जेडीयू के विधायक दल की बैठक है... सभी लोग अपने नेता का चुनाव करेंगे. फिर दोपहर 3:30 बजे बिहार विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए नेता का चयन करने के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल के पास जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.
-
November 19, 2025 10:26 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
शपथ ग्रहण समारोह के बाद बहुत काम करना है- मैथिली ठाकुर
पटना: अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की नवनिर्वाचित विधायक लोक गायिका मैथिली ठाकुर का कहना है, "मैं पार्टी के आदेश का पालन करूंगी. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह मौका मिला. शपथ ग्रहण समारोह के बाद बहुत काम करना है..."
-
November 19, 2025 10:26 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए, समर्थकों के लिए ऐतिहासिक दिन- लखेंद्र पासवान
पटना: बीजेपी नेता लखेंद्र पासवान का कहना है, "विधानमंडल की बैठक है...निश्चित तौर पर बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा. आज का दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए, समर्थकों के लिए ऐतिहासिक दिन है..."
-
November 19, 2025 10:23 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
हम सभी बिहार की प्रगति के लिए काम करेंगे- नितिन नबीन
बीजेपी विधायक दल की बैठक में पहुंचे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विजयी उम्मीदवार नितिन नबीन ने कहा, "हम सभी बिहार की प्रगति के लिए काम करेंगे. गांधी मैदान कल विकास के संकल्प का गवाह बनेगा."
-
November 19, 2025 10:09 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरु होगी
पटना में बीजेपी विधायक दल की बैठक के लिए दोनों सह पर्यवेक्षक बीजेपी दफ्तर पहुंचे, विनोद तावड़े भी पहुंचे हैं।
-
November 19, 2025 9:38 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कितने बजे होगा शपथ ग्रहण?
बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में कल गुरुवार को 11.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा।
-
November 19, 2025 9:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
पूरे देश में खुशी की लहर है- तरूण चुघ
पटना, बिहार: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ कहते हैं, "पूरे देश में खुशी की लहर है. बिहार के लोगों ने डाकू गिरोह के राजकुमारों और राजकुमारियों, जंगल राज के प्रणेताओं, दबंगई और माफिया गतिविधियों में शामिल लोगों को दंडित किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नेतृत्व को आशीर्वाद दिया है, जिन्होंने विकास और विश्वास जीता है."
-
November 19, 2025 8:01 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
जद(यू) नेताओं ने की अमित शाह से मुलाकात
बिहार में सरकार गठन से पहले जद(यू) नेता संजय झा और ललन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। भाजपा अध्यक्ष जे.पी.नड्डा बंद कमरे में करीब तीन घंटे तक हुई बैठक में मौजूद थे।
-
November 19, 2025 8:00 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
आज बिहार में होंगे ये घटनाक्रम
नीतीश कुमार 20 नवंबर को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कुमार, 19 नवंबर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे और उसी दिन मौजूदा विधानसभा भंग हो जाएगी। भाजपा और जदयू 19 नवंबर को अपने-अपने विधायक दल के नेता का चुनाव भी करेंगे।
-
November 19, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विधानसभा अध्यक्ष के लिए दो नाम चर्चा में
विधानसभा अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में जदयू के विजय चौधरी और भाजपा के प्रेम कुमार के नाम प्रमुखता से चर्चा में हैं। पिछली विधानसभा में भाजपा के नंद किशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष थे जबकि जदयू के नरेंद्र नारायण यादव उपाध्यक्ष थे।
-
November 19, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
विधानसभा अध्यक्ष पद पर जदयू-भाजपा में खींचतान
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर सहमति बनाने की कोशिशें जारी है तथा दोनों ही दल पद पर अपना-अपना दावा ठोंक रहे हैं।
-
November 19, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार में कैबिनेट गठन को लेकर लामबंदी जारी
बिहार में नई सरकार के 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों के बीच मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले चेहरों और विधानसभा अध्यक्ष पद को लेकर जोरदार खींचतान जारी है।
-
November 19, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
कांग्रेस ने 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया
कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी-विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के लिए मंगलवार को पूर्व मंत्री सहित 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
-
November 19, 2025 7:19 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
अटल सभागार में होगी भाजपा की बैठक
बिहार भाजपा की बैठक आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल करेंगे। बैठक के बाद भाजपा विधायक दल के नेता और उपनेता के नामों की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
-
November 19, 2025 7:18 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
भाजपा बिहार की सबसे बड़ी पार्टी
बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 202 सीट जीतकर बहुमत हासिल किया है, जिनमें भाजपा 89 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
-
November 19, 2025 7:12 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
महागठबंधन नहीं महा-ठग-बंधन था- राधा मोहन दास अग्रवाल
INDIA गठबंधन पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल कहते हैं, "मैं उन लोगों में से हूं जो मानते हैं कि गठबंधन कभी नहीं हुआ था। मैंने हमेशा इसे "महा-ठग-बंधन" कहा है। मैंने कभी भी "महागठबंधन" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है और यह गठन के पहले दिन से ही खत्म हो गया था...
-
November 19, 2025 6:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
केशव प्रसाद मौर्य केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय बोर्ड ने बुधवार को होने वाली पार्टी की बिहार इकाई के विधायक दल की बैठक के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
-
November 19, 2025 6:43 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे : गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अटकलों को खारिज करते हुए मंगलवार को विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत के बाद नीतीश कुमार अपने पद पर बने रहेंगे।
-
November 19, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
बिहार के राज्यपाल ने जताई खुशी
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य में विधानसभा चुनाव के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर मंगलवार को प्रसन्नता व्यक्त की।
-
November 19, 2025 6:39 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश कुमार बुधवार को इस्तीफा सौंपेंगे
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को इस्तीफा सौंपेंगे और बृहस्पतिवार को दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
November 19, 2025 6:35 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
गांधी मैदान में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित
गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
-
November 19, 2025 6:35 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
पीएम मोदी भी होंगे शपथ ग्रहण में शामिल
नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।
-
November 19, 2025 6:34 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
नीतीश ने लिया तैयारियों का जायजा
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।
-
November 19, 2025 6:32 AM (IST) Posted by Subhash Kumar
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी
बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जारी हैं। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को यह समारोह आयोजित होना है।