Published : Nov 19, 2025 09:36 am IST,
Updated : Nov 19, 2025 02:39 pm IST
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार गठन की तैयारियां जारी है। गुरुवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। ऐसे में नई सरकार के संभावित मंत्रियों की लिस्ट सामने आ गई है।
बिहार में सरकार गठन की प्रक्रिया जारी। Image Source : PTI
बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को 11 बजकर 30 मिनट पर पटना के प्रसिद्ध गांधी मैदान में बिहार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस दौरान नए मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की भी उम्मीद है। अब शपथ ग्रहण समारोह से पहले बिहार सरकार में होने वाले मंत्रियों की संभावित लिस्ट भी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कौन-कौन बन रहा है मंत्री...
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री
संभावित मंत्री
जाति
सम्राट चौधरी
कुशवाहा
विजय कुमार सिन्हा
भूमिहार
मंगल पांडे
ब्राह्मण
नीतिश मिश्र
ब्राह्मण
नितिन नवीन
कायस्थ
रेणु देवी
अति पिछड़ा
नीरज कुमार बबलू
राजपूत
संजय सरावगी
वैश्य
हरि सहनी
अति पिछड़ा
रजनीश कुमार
भूमिहार
जदयू के कोटे से संभावित मंत्री
संभावित मंत्री
जाति
विजय कुमार चौधरी
भूमिहार
विजेंद्र यादव
यादव
श्रवण कुमार
कुर्मी
अशोक चौधरी
दलित-पासी
रत्नेश सदा
दलित-मुसहर
सुनील कुमार
दलित-रविदास
श्याम रजक
दलित-धोबी
जमा खान
मुस्लिम
लेसी सिंह
राजपूत
दामोदर रावत
अति पिछड़ा
लोजपा (आर) से
संभावित मंत्री
जाति
राजू तिवारी
ब्राह्मण
हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा से
संभावित मंत्री
जाति
संतोष कुमार सुमन
दलित-मुसहर
RLM से
संभावित मंत्री
जाति
स्नेहलता कुशवाहा
कुशवाहा
शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की थी और 19 नवंबर से विधानसभा को भंग करने की सिफारिश की थी। नीतीश आज बुधवार को फिर से राज्यपाल से मिलेंगे और अन्य सभी सहयोगियों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा और फिर शपथ ग्रहण समारोह होगा। सीएम नीतीश के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शाह, राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान सहित एनडीए के कई शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।