1. Hindi News
  2. बिहार
  3. सिलेंडर में गैस नहीं, छिपा रखी थी शराब, बिहार में तस्करी का ये तरीका देख पुलिस रह गई हैरान

सिलेंडर में गैस नहीं, छिपा रखी थी शराब, बिहार में तस्करी का ये तरीका देख पुलिस रह गई हैरान

 Written By: Malaika Imam
 Published : Oct 04, 2026 06:16 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 06:41 pm IST

यूपी से बाइक पर गैस सिलेंडर में छिपाकर शराब लाई जा रही थी। जांच के दौरान सिलेंडर के अंदर बने गुप्त तहखाने से शराब की बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने बाइक जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।

सिलेंडर में छिपाकर ला रहा था शराब- India TV Hindi
सिलेंडर में छिपाकर ला रहा था शराब Image Source : REPORTER

बिहार में शराबबंदी के बावजूद  शराब पहुंचाने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। गोपालगंज में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्कर ने गैस सिलेंडर के अंदर ही शराब छिपाने के लिए गुप्त तहखाना बना रखा था। उत्पाद पुलिस ने जांच के दौरान इसका खुलासा किया।

मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के कर्म टोला फुलवरिया के पास का है। उत्पाद पुलिस की टीम इलाके में शराब के खिलाफ जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की तरफ से एक बाइक आती दिखाई दी। बाइक पर एक सिलेंडर लदा हुआ था, जिसे चादर से ढककर रखा गया था। शक होने पर पुलिस ने बाइक को रोक लिया और सिलेंडर की जांच शुरू की। चादर हटाने के बाद जब सिलेंडर की जांच हुई तो पुलिस भी हैरान रह गई।

गैस की जांच हुई तो हुआ खुलासा

सिलेंडर को जब खोला गया तो उसमें एक गुप्त तहखाना बनाया गया था। इस तहखाने में गैस की जगह शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। उत्पाद पुलिस के मुताबिक, सिलेंडर से 200 एमएल की 127 पीस बंटी-बबली शराब बरामद की गई है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है और आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा
Image Source : REPORTERशराब तस्कर को पुलिस ने पकड़ा

कहां से लाई गई थी शराब? जांच में जुटी पुलिस

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार के मुताबिक, गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि शराब तस्करी से जुड़े दूसरे लोगों तक पहुंचा जा सके।

उत्पाद विभाग का कहना है कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गोपालगंज के अलग-अलग इलाकों में वाहन जांच से लेकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल, सिलेंडर के अंदर बनाए गए इस गुप्त तहखाने ने शराब तस्करी के नए तरीके का खुलासा कर दिया है। अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि आखिर इस शराब के पीछे कौन है और यूपी से गोपालगंज तक चल रहे इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं। वहीं, गोपालगंज में ही पुलिस ने एक बोलेरो के अंदर से 216 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही पुलिस ने पांच महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया।

(अयाज अहमद की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-

गोली लगी, जंगल में छिपा रहा और घाव पर लगाता रहा शहद... मारे गए लश्कर कमांडर मूसा को लेकर खुलासा

यूपी में एक और जिले का बदलने जा रहा नाम, CM योगी ने कर दिया ऐलान; करोड़ों की दी सौगात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।