1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में एक और जिले का बदलने जा रहा नाम, CM योगी ने कर दिया ऐलान; करोड़ों की दी सौगात

यूपी में एक और जिले का बदलने जा रहा नाम, CM योगी ने कर दिया ऐलान; करोड़ों की दी सौगात

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 04, 2026 04:16 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 04:44 pm IST

सीएम योगी ने रविवार को भदोही जिले में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने भदोही जिले का नाम बदलने की घोषणा की।

सीएम योगी ने भदोही जिले का नाम बदलने का किया ऐलान।- India TV Hindi
सीएम योगी ने भदोही जिले का नाम बदलने का किया ऐलान। Image Source : PTI

भदोही: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से सामने आ रही है। दरअसल, सीएम योगी ने अब यूपी के एक और जिले का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम अब संत रविदास नगर भदोही किया जाएगा। यहां आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नाम की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ''अब हमारा भदोही जिला संत रविदास नगर भदोही कहलाएगा।''

'सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर जाना जाएगा भदोही' 

बता दें कि सीएम योगी रविवार को भदोही के दौरे पर थे। यहां उन्होंने 1,340 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम लोगों ने कहा था कि अब हमारा कालीन उद्योग के लिए जाना जाने वाला भदोही जनपद आने वाले समय में मध्यकालीन संत जिन्होंने अपनी साधना के माध्यम से समाज को जोड़ने का काम किया था, ऐसे सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर भदोही जाना जाएगा।

'उत्सव युक्त उत्तर प्रदेश बनाने का काम किया'

सीएम योगी ने कहा कि आज जो पैसा तीर्थों के विकास के लिए खर्च हो पा रहा है, विरासत की धरोहरों का सौंदर्यीकरण और संरक्षण हो पा रहा है, 2017 के पहले यही पैसा तीर्थों को नहीं बल्कि कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल के नाम पर जमीन कब्जा करने का माध्यम बनता था। डबल इंजन की सरकार ने उस प्रवृत्ति को रोका, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया, माफिया मुक्त, उपद्रव मुक्त उत्तर प्रदेश बनाकर उत्सव युक्त उत्तर प्रदेश बनाने का काम किया।

'कालीन उद्योग को नया बाजार मिला'

सीएम योगी ने भदोही में कहा कि संत रविदास नगर और सिल्क क्लस्टर से आज ₹6,100 करोड़ का निर्यात हो रहा है। इसका सीधा लाभ हमारे कारीगरों, हस्तशिल्पियों और कालीन उद्योग से जुड़े लोगों को मिल रहा है। ODOP से जुड़ने के बाद कालीन उद्योग को नया बाजार मिला, डिजाइन में सहयोग मिला और सरकार का समर्थन मिला। इससे कारीगरों और हस्तशिल्पियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिले हैं।

PM मित्र टेक्सटाइल पार्क का हो रहा निर्माण

उन्होंने कहा कि भदोही में ‘Indian Institute of Carpet Technology’ (IICT) स्थापित है, जहां Carpet & Textile Technology के क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के साथ डिजाइनिंग और डाइंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। लखनऊ और हरदोई के बीच लगभग 1,000 एकड़ क्षेत्रफल में PM MITRA Textile Park के निर्माण की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

हर जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन का गठन

सीएम योगी ने कहा कि आज संत रविदास नगर के पास GI Tag की पहचान, ODOP का मंच, Carpet Expo Mart जैसा Infrastructure और CEPC का Institutional Support है। मजबूत Export Ecosystem, International Buyers से संवाद और तेजी से विकसित होता उत्तर प्रदेश का Infrastructure इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है। हम जल्द ही प्रदेश के प्रत्येक जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन का गठन करने जा रहे हैं। इसके माध्यम से हर उद्योग को उसकी मांग के अनुरूप प्रशिक्षित और कुशल मैनपावर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें-

कैप्टन स्मित मच्छार पर कांग्रेस की 'चुप्पी' को लेकर BJP ने उठाए सवाल, UP में नई ताजपोशी पर भी साधा निशाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।