1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईरानी कप में पुलवामा के गेंदबाज ने फेंके 22 नो बॉल, झटके 5 विकेट, लेकिन टीम को मिली हार

ईरानी कप में पुलवामा के गेंदबाज ने फेंके 22 नो बॉल, झटके 5 विकेट, लेकिन टीम को मिली हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 04, 2026 04:25 pm IST,  Updated : Oct 04, 2026 04:25 pm IST

ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। इस मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की गेंदबाजी बेहद खराब रही और उन्होंने अकेले ही 22 नो-बॉल फेंक दिए।

Umar Nazir- India TV Hindi
उमर नजीर Image Source : PTI

ईरानी कप 2026 के मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर को 167 रनों के बड़े अंतर से हराकर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया है। इस ऐतिहासिक जीत में रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विपक्षी टीम की गलतियों का भी बड़ा योगदान रहा। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तेज गेंदबाज उमर नजीर मीर की अनुशासनहीन गेंदबाजी उनकी टीम पर बेहद भारी पड़ी, जिसका पूरा फायदा उठाते हुए रेस्ट ऑफ इंडिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली और अंत में ट्रॉफी अपने नाम की।

नो बॉल पर मिला था उमर नजीर को विकेट

मैच के दौरान उमर नजीर अपनी लाइन और लेंथ से पूरी तरह भटकते हुए नजर आए। उन्होंने दूसरी पारी में अकेले ही 15 नो-बॉल फेंकी और पहली पारी में उन्होंने 7 नो बॉल फेंके। जबकि पूरे मुकाबले में उन्होंने 22 नो बॉल फेंक दिए। इस गेंदबाजी का सबसे बड़ा खामियाजा जम्मू-कश्मीर को तब भुगतना पड़ा। दरअसल रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण को आउट करने के बावजूद नो-बॉल के कारण विकेट नहीं मिल सका। रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी के 90वें ओवर में उमर नजीर ने स्मरण को LBW आउट कर दिया था और अंपायर ने भी उंगली उठा दी थी, लेकिन पैर क्रीज से आगे होने के कारण सायरन बज गया। अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया और स्मरण को एक बड़ा जीवनदान मिल गया।

दोनों पारियों को मिलाकर नजीर ने झटके 5 विकेट

इस जीवनदान का स्मरण ने पूरा फायदा उठाया और 135 रनों की तूफानी पारी खेल डाली। उनकी इस बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर रेस्ट ऑफ इंडिया ने दूसरी पारी में 319 रन बनाए और जम्मू-कश्मीर के सामने जीत के लिए एक बड़ा टारगेट रख दिया। नजीर की गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में वह 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं दूसरी पारी में उन्हें 3 विकेट मिले। कुल मिलाकर वह 5 विकेट लेने में कामयाब रहे, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

दूसरी पारी में सिर्फ 111 रन बनाकर ऑलआउट हुई जम्मू की टीम

रेस्ट ऑफ इंडिया के गेंदबाजों ने मुकाबले की चौथी पारी में शानदार वापसी कराई। रेस्ट ऑफ इंडिया के बॉलर्स ने जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी को सिर्फ 111 रन पर समेट दिया। मुकेश कुमार और आकाश दीप की घातक गेंदबाजी के आगे जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम ढह गई। नतीजतन, रेस्ट ऑफ इंडिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए इरानी कप का खिताब अपने नाम कर लिया। दूसरी पारी में मुकेश ने 6 विकेट लिए। वहीं आकाश दीप को 3 सफलता मिली।

यह भी पढ़ें

कप्तान गिल ने एक झटके में बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज

श्रीलंका ने पाकिस्तान ट्राई सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, 88 ODI खेलने वाले प्लेयर को किया बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।