1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान गिल ने एक झटके में बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज

कप्तान गिल ने एक झटके में बाबर आजम सहित कई खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर-1 बल्लेबाज

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 04, 2026 11:41 am IST,  Updated : Oct 04, 2026 11:41 am IST

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके दम पर वह अब वनडे फॉर्मेट में तीन मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Shubman Gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत टीम इंडिया 2-1 से करने में कामयाब रही। इस सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का बल्ले से जबरदस्त फॉर्म देखने को मिला, जिसमें उन्होंने पहले वनडे में जहां शतकीय पारी खेली तो वहीं दूसरे में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ा। हालांकि तीसरे वनडे में कप्तान गिल सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन इसके बावजूद वह एक ऐसा कारनामा करने में कामयाब रहे जो अब तक कोई भी भारतीय कप्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में करने में कामयाब नहीं हो सका। शुभमन गिल अब वनडे फॉर्मेट में तीन मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर का 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

शुभमन गिल ने 167 के औसत से बनाए सीरीज में रन

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने तीनों मैचों बल्लेबाजी करते हुए 167 के औसत के साथ कुल 334 रन बनाए जिसमें उनके बल्ले से दो शतकीय पारियां देखने को मिली। गिल इसी के साथ जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे फॉर्मेट में तीन मैचों की सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा गिल सिर्फ दूसरे ऐसे कप्तान हैं जो वनडे में तीन मैचों की सीरीज में 300 या उससे अधिक रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सके। वहीं टॉप-5 की लिस्ट में पाकिस्तानी टीम के कप्तान बाबर आजम का भी नाम है जिन्होंने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 276 रन बनाए थे। वहीं गिल से पहले भारतीय टीम के लिए इससे पहले बतौर कप्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था, जिन्होंने साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 263 रन बनाए थे।

बतौर कप्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • शुभमन गिल (भारत) - 334 रन बनाम वेस्टइंडीज (साल 2026)
  • ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे) - 310 रन बनाम न्यूजीलैंड (साल 2011)
  • शे होप (वेस्टइंडीज) - 278 रन बनाम भारत (साल 2026)
  • बाबर आजम (पाकिस्तान) - 276 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया (साल 2021)
  • कुर्रम खान (यूएई) - 270 रन बनाम अफगानिस्तान (साल 2014)

गिल ने युवराज-गांगुली और धोनी की भी की बराबरी

शुभमन गिल को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला जिसके दम पर वह सौरव गांगुली, युवराज सिंह और एमएस धोनी की बराबरी करने में कामयाब हो गए। शुभमन गिल का यह उनके वनडे करियर में 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड था जिसके बाद अब वह सिर्फ बतौर भारतीय खिलाड़ी इस मामले में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से पीछे हैं।

ये भी पढ़ें

रोहित-कोहली को लेकर सवाल पर शुभमन गिल ने दिया करारा जवाब, आलोचकों की कर दी बोलती बंद

कप्तान शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा - वर्ल्ड कप से पहले यह अच्छा संकेत नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।