1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ा एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ा एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले बने सबसे युवा भारतीय

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 04, 2026 08:40 am IST,  Updated : Oct 04, 2026 08:40 am IST

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान को मात देने के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया तो वहीं इसी के साथ टीम इंडिया 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

एशियन गेम्स 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने पहुंची भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जिसमें फाइनल मुकाबले में उनका सामना पाकिस्तानी टीम से था और वह इस मैच को 19 रनों के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहे। इसी के साथ टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा 15 साल के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम भी एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज हो गया जिसमें वह अब एशियन गेम्स के इतिहास में भारत की तरफ से गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड निशानेबाज सौरभ चौधरी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2018 के एशियन गेम्स में 16 साल की उम्र में गोल्ड मेडल जीता था।

वैभव ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में खेली 15 रनों की पारी

भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाने के बाद सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका की टीम का सामना किया और वह इस मैच को 124 रनों के बड़े अंतर से जीतने के साथ गोल्ड मेडल मैच में पहुंच गए। पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर थी जिसमें टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर तेज शुरुआत देने का काम किया और पहले दो ओवर्स में ही 28 रन जोड़ दिए। हालांकि वैभव अपनी इस पारी को अधिक बड़ा नहीं कर सके और 9 गेंदों में 2 छक्के लगाने के साथ 15 रन बनाकर सैम अयूब की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे। वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स में 2 मैचों में खेलते हुए 26.50 के औसत से कुल 53 रन बनाए।

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर नजरें

टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद घर वापस आने के साथ उसे 6 अक्टूबर से वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज में सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर रहने वाली हैं, जिनके पास अब प्लेइंग 11 में अपनी जगह पूरी तरह से पक्का करने का शानदार मौका रहने वाला है।

ये भी पढ़ें

एशियन गेम्स के आखिरी दिन भारत का गोल्डन धमाका, 21 गोल्ड मेडल के साथ चौथे स्थान पर किया कब्जा

आमिर जांगू ने भारतीय धरती पर रचा इतिहास, लगातार 3 मैचों में खेली 50+ रनों की पारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।