1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटककर जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स क्रिकेट में मिला सोना

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पटककर जीता गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स क्रिकेट में मिला सोना

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 03, 2026 01:43 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 01:49 pm IST

भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान को सिल्वर ​मेडल मिला है। श्रीलंका ने बांग्लादेश को हराकर कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

भारतीय क्रिकेट टीम- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AFP

भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से पीटकर एशियन गेम्स मेंस क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी सोना जीता था। टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पीट दिया। भारत ने महिला और पुरुष क्रिकेट में कमाल का खेल दिखाते हुए गोल्ड अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराया है। पाकिस्तान को हार के बाद रजत पदक यानी सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। 

टीम इंडिया की शुरुआत नहीं रही अच्छी

भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज किया। वैभव ने कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाए, ऐसा लग रहा था कि वे एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 9 बॉल पर केवल 15 रन बनाकर वे आउट हो गए। उन्होंने दो छक्के लगाए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए संजू सैमसन भी सस्ते में आउट हो गए। वे चार बॉल में केवल दो ही रन बना सके। हालां​कि एक छोर अभिषेक शर्मा संभाले रहे। उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर का थोड़ा सा साथ मिला। 

अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी

श्रेयस अय्यर धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे, जब उन्होंने तेजी से रन बनाने की कोशिश की तो आउट हो गए। उन्होंने 24 बॉल पर 21 रन बनाए। हालांकि अभिषेक शर्मा अपने पूरे आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते रहे। उन्होंने जबरदस्त अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वे शतक की ओर जा रहे थे, लेकिन तभी आउट हो गए। उन्होंने 28 बॉल पर तेजतर्रार 61 रन की पारी खेली। इसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल रहे। 

तिलक वर्मा ने भी की जबरदस्त बल्लेबाजी

ईशान के आउट होने के बाद भारत की रनगति थोड़ी धीमी हो गई। शिवम दुबे और तिलक वर्मा पहले सधी हुई बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन जैसे ही आखिरी के ओवर्स शुरू हुए तिलक और शिवम ने अपन गेयर बदला और तेजी से रन बनाने शुरू किए। तिलक वर्मा 22 बॉल पर 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने चार छक्के और तीन चौके लगाए। शिवम ने 15 बॉल पर 27 रन रन बनाए। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारत ने आखिरकार 20 ओवर में 211 रन बना दिए, जो पाकिस्तान के लिए काफी साबित हुए। 

पाकिस्तानी टीम केवल 192 रन ही बना सकी

इसके बाद जब पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू हुई तो टीम कभी मैच जीतते हुए नजर ही नहीं आई। कप्तान साहि​बजादा फरहान केवल 11 बॉल में 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आए उस्मान खान भी केवल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। माज सदाकत ने जरूर कुछ ठीक बैटिंग की, लेकिन वे भी उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। उन्होंने 18 बॉल में 23 रन बनाए। तीन विकेट जल्दी जल्दी गिरने के बाद पाकिस्तानी टीम दबाव में नजर आई। इसके बाद हसन नवाज और सैम अयूब ने एक अच्छी साझेदारी की, लेकिन इस दौरान रन तेजी से नहीं आए और टीम मैच में पीछे चली गई। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शिकंजा कसा रखा और टीम को जीत दिलाने में सफलता हासिल की। पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में केवल 192 रन ही बना सकी और भारत ने 19 रन से मैच अपने नाम कर लिया। 

पटेल, सुंदर और दुबे को दो दो सफलताएं

भारत के लिए अक्षर पटेल ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने भी चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। शिवम दु​बे ने तीन ओवर में 33 रन देकर दो सफलताएं हासिल की। जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने चार ओवर में 33 रन दिए।

यह भी पढ़ें 

डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज का हुआ बंटाधार, अभिषेक-वैभव ने ऐसा कूटा, जुड़ गया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद उछल रहे थे सैम अयूब, अभिषेक शर्मा ने निकाल दी सारी ऐंठ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।