1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा की Supernova बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, 43वीं मंजिल से गिरकर शरीर के हुए कई टुकड़े

नोएडा की Supernova बिल्डिंग से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, 43वीं मंजिल से गिरकर शरीर के हुए कई टुकड़े

 Written By: Amar Deep
 Published : Oct 03, 2026 01:04 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 02:36 pm IST

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक युवक की आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।

सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदा युवक।- India TV Hindi
सुपरनोवा बिल्डिंग के 43वें फ्लोर से कूदा युवक। Image Source : REPORTER INPUT

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से एक युवक ने कूदकर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक युवक सुपरनोवा के AIR BNB में रुका था। वहीं 43वीं मंजिल से गिरने के बाद युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। फिलहाल युवक के आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। इस क्रम में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल युवक की आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

43वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

दरअसल, पूरी घटना नोएडा के सेक्टर-94 की है। यहां स्थित सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग में शनिवार को एक युवक ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक सुपरनोवा की स्पायरा बिल्डिंग के एक कमरे में एक दिन के लिए अकेले ठहरा था। पुलिस के अनुसार युवक ने कमरे की बालकनी की रेलिंग से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके साथ ही आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ में युवक के मानसिक तनाव में होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- राहुल ठाकुर)

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

यह भी पढ़ें-

पूर्व मुख्यमंत्री की 90 बीघा जमीन में धांधली, फर्जी दस्तावेज पेश कर 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश; दो गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।