1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK LIVE Score: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, 19 रन से हराया मैच

IND vs PAK LIVE Score: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, 19 रन से हराया मैच

 Written By: Pankaj Mishra
 Updated : Oct 03, 2026 02:46 pm IST

एशियन गेम्स 2026 मेंस क्रिकेट के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया है और इसके साथ ही गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारत का इस साल के एशियन गेम्स में ये 19वां गोल्ड है। पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा है।

भारत बनाम पाकिस्तान...- India TV Hindi
भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल मैच लाइव स्कोर Image Source : INDIA TV

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हरा दिया है। भारत के नाम एक और गोल्ड हो गया है। पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाने थे। पाकिस्तान टीम केवल 192 रन ही बना सकी। आप यहां नीचे इस मैच को पूरा स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री देख और पढ़ सकते हैं। 

 

टीम इंडिया की जबरदस्त बल्लेबाजी

भारत के ​लिए इस मैच में पहले अभिषेक शर्मा और बाद में तिलक वर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। अभिषेक ने 28 बॉल पर 61 रन बनाए। वहीं तिलक ने 22 बॉल पर 51 नाबाद रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी केवल 9 बॉल में 15 रन बनाकर आउट हो गए। संजू सैमसन भी दो ही रन बना सके। ​कप्तान श्रेयस ने 24 बॉल पर 21 रन बनाए। ईशान किशन 18 बॉल में 20 रन बना सके। शिवम दुबे ने केवल 15 बॉल में 27 रनों की तेज पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने खेली अच्छी पारी 

पाकिस्तान के लिए हसन नवाज ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने 51 बॉल पर शानदार अंदाज में 96 रन बनाए। मैच की आखिरी बॉल पर वे आउट हो गए। उनकी कोशिश अपनी सेंचुरी लगाने की थी, लेकिन वे नाकाम रहे। नवाज ने पांच चौके और सात छक्के लगाए। उनके बाद टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर सैम अयूब ने बनाया, जिन्होंने 22 बॉल पर 29 रन बनाए। 

तीन गेंदबाजों ने मिलकर चटकाए छह विकेट

भारतीय टीम ने जबरदस्त गेंदबाजी की। जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे ने दो दो विकेट लिए। ​रवि बिश्नोई और अभिषेक शर्मा भी विकेट नहीं ले सके। पटेल, सुंदर ने चार चार ओवर डाले, वहीं दुबे ने तीन ही ओवर की गेंदबाजी की।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, साद मसूद, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम

Latest Cricket News

IND vs PAK LIVE Score Asian Games Final

Auto Refresh
Refresh
  • 1:47 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    हसन नवाज ने खेली 96 रनों की पारी

    हसन नवाज ने पाकिस्तान के लिए 51 बॉल में 96 रनों की अच्छी पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और सात छक्के लगाए। इसके बाद भी पाकिस्तानी टीम 19 रन पीछे रह गई।

  • 1:33 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने 19 रन से जीता मैच

    भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स में एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया है। मैच आखिरी ओवर तक चला और आखिर में जीत दर्ज की।

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान को छह बॉल में चाहिए 33 रन

    पाकिस्तान की पारी का आखिरी ओवर बचा हुआ है। उसे इसमें 33 रन चाहिए हैं। इस वक्त हसन नवाज 84 और साद मसूद 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:22 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान को दो ओवर में चाहिए 44 रन

    पाकिस्तान की पारी के अब केवल दो ही ओवर और बचे हैं। टीम को जीत के लिए यहां से 12 बॉल में 44 रन बनाने हैं। हसन नवाज 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:20 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान के 5 विकेट गिर गए

    पाकिस्तान के अब तक पांच विकेट गिर गए हैं। अभी अभी अब्दुल समद भी आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए हैं। वे 9 बॉल पर 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें सुंदर ने चलता किया।

  • 1:16 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    17 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर

    पाकिस्तान की पारी के 17 ओवर हो गए हैं। टीम ने चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। अब टीम को जीत के लिए बची हुई 18 बॉल पर 52 रनों की जरूरत है। हसन नवाज 79 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:13 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान के 150 रन पूरे

    पाकिस्तान ने 17वें ओवर में अपने 150 रन पूरे कर लिए हैं। टीम के अब तक चार विकेट गिरे हैं। इस बीच हसन नवाज अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 39 बॉल में 77 रन बना चुके हैं।

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    16 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर

    अब तक पाकिस्तान की पारी में 16 ओवर का खेल हो चुका है। टीम का स्कोर 144 रन हो गया है। पाकिस्तान को अब जीत के लिए यहां से 24 बॉल में 68 रनों की जरूरत है। टीम अपने चार विकेट गंवा चुकी है।

  • 1:03 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान को चौथा झटका

    पाकिस्तान का चौथा विकेट गिर गया है। शिवम दुबे ने आते ही पहली बॉल पर विकेट निकाल दिया। उन्होंने सैम अयूब को चलता किया। सैम ने 22 बॉल पर 29 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान का स्कोर 126 रन हो गया है।

  • 12:55 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    हसन नवाज ने पूरा किया अर्धशतक

    पाकिस्तान के हसन नवाज ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम का स्कोर 100 के पार निकल गया है, लेकिन अब केवल 7 ही ओवर का खेल शेष है।

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान के 100 रन हुए पूरे

    पाकिस्तान ने आखिरकर अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। 13वें ओवर में टीम ने इस आंकड़े को छुआ है। अभी भी टीम को 100 से अधिक रनों की दरकार है।

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान के 11 ओवर पूरे

    पाकिस्तान ने 11 ओवर में केवल 89 रन ही बनाए हैं और उसके तीन विकेट गिर गए हैं। पाकिस्तानी टीम अब काफी पीछे नजर आ रही है। उसे अभी भी 100 से ज्यादा रनों की जरूरत है। इस वक्त सैम अयूब और हसन नवाज क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 12:39 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दस ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर

    पाकिस्तान की पारी के 10 ओवर हो गए हैं। यानी टीम की आधी पारी समाप्त हो चुकी है। टीम ने अब तक तीन विकेट पर केवल 76 रन ही बनाए हैं। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए बाकी बची 60 बॉल पर 136 रनों की जरूरत है।

  • 12:32 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    आठ ओवर में पाकिस्तान का स्कोर

    आठ ओवर का खेल अब तक हो चुका है। पाकिस्तान ने तीन विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। उसे अभी भी जीत के लिए 160 रनों की जरूरत है। इस वक्त हसन नवाज चार और सैम अयूब 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 12:26 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    माज सदाकत आउट

    माज सदाकत भी आउट हो गए हैं। उन्होंने 18 बॉल पर 23 रनों की पारी खेली। उदनके बल्ले से तीन चौके आए। उन्हें अक्षर पटेल की बॉल पर सुंदर ने शानदार कैच लेकर वापस पवेलियन भेज दिया।

  • 12:23 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    छह ओवर का खेल पूरा

    पाकिस्तान की पारी के 6 ओवर हो गए हैं। टीम ने दो विकेट पर केवल 39 रन ही बनाए हैं। माज सदाकत 23 और हसन नवाज एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को अभी भी जीत के लिए 173 रनों की जरूरत है।

  • 12:19 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    उस्मान खान भी आउट

    पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिर गया है। उस्मान खान आए और वापस चले गए। उन्होंने छह बॉल पर केवल तीन रन बनाए। उन्हें अक्षर पटेल ने आउट किया। शिवम दुबे ने शानदार कैच लपका।

  • 12:15 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    साहिबजादा फरहान आउट

    पाकिस्तान का पहला विकेट गिर गया है। कप्तान साहिबजादा फरहान आउट हो गए हैं। वे 11 बॉल में केवल 10 ही रन बना सके। सुंदर की बॉल पर अक्षर पटेल ने उनका कैच पकड़ा।

  • 12:07 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    दो ओवर में पाकिस्तान का स्कोर

    दो ओवर में पाकिस्तान ने 21 रन बना लिए हैं। उसका कोई विकेट नहीं गिरा है। माज 13 और साहिबजादा 6 रन बनाकर इस वक्त खेल रहे हैं।

  • 12:01 PM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर

    पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान और माज सदाकत इस वक्त क्रीज पर हैं।

  • 11:57 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान की सलामी जोड़ी उतरी

    पाकिस्तान की बैटिंग शुरू हो चुकी है। साहिबजादा फरहान और माज सदाकत इस वक्त क्रीज पर हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रन बनाने हैं। जसप्रीत बुमराह पहला ओवर कर रहे हैं।

  • 11:43 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत ने बना दिए 211 रन

    भारतीय टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने छह विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। यानी पाकिस्तान को अगर ये मैच जीतना है तो 212 रन बनाने होंगे। अभिषेक शर्मा ने 28 बॉल पर 61 और तिलक वर्मा ने 22 बॉल पर 61 रनों की अच्छी पारी खेली।

  • 11:36 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के छह वि​केट गिरे

    भारत के अब तक छह विकेट गिर गए हैं। 20वें ओवर की पहली बॉल पर शिवम दुबे आउट हो गए हैं। उन्होंने 15 बॉल पर 27 रन बनाए। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारत का स्कोर 195 रन हो गया है।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    19 ओवर का खेल पूरा

    भारत ने 19 ओवर में अब तक 195 रन बना लिए हैं। अब उसकी नजर 200 पर है। शिवम दुबे 27 और तिलक वर्मा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब छह और बॉल का खेल बचा हुआ है। पिछले ओवर में भारत ने 23 रन ठोक दिए हैं।

  • 11:28 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    18 ओवर में भारत का स्कोर

    भारत की पारी के 18 ओवर हो गए हैं। टीम ने 172 रन बना लिए हैं। अब दो और ओवर बचे हैं। पिछले ही ओवर में तिलक ने दो छक्के मारे। शिवम 10 और तिलक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 150 रन पूरे

    भारत के 150 रन पूरे हो गए हैं। अभी त​क 17 ओवर का खेल चुका है। टीम इंडिया के पांच विकेट अब त​क गिर चुके हैं। अब तीन और ओवर का खेल बाकी है। इस वक्त तिलक वर्मा और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 11:16 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब केवल 5 ओवर का खेल बाकी

    भारत की पारी के 15 ओवर पूरे हो गए हैं। टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 138 रन बना लिए हैं। अब पांच ओवर और बाकी बचे हैं। शिवम दुबे दो और तिलक वर्मा पांच रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 11:11 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रेयस अय्यर आउट

    भारत के अब तक 5 वि​केट गिर गए हैं। श्रेयस अय्यर 24 बॉल में 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने दो चौके लगाए। अभी 15वां ओवर चल रहा है और टीम का स्कोर 133 रन है।

  • 11:09 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    14 ओवर का खेल पूरा

    अब तक 14 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने चार विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। हालांकि पिछले कुछ ओवर्स से रनगति थोड़ी धीमी हुई है। अब टीम जल्द से जल्द 150 काि आंकड़ा छूने की कोशिश करेगी।

  • 11:06 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    ईशान किशन आउट

    भारत का चौथा वि​केट गिर गया है। ईशान किशन ने 18 बॉल पर तेजी से 20 रन बनाए। उन्हानें तीन चौके लगाए। अभी 14वां ओवर चल रहा है। टीम इंडिया ने 128 रन बना लिए हैं।

  • 11:02 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    12 ओवर में भारत का स्कोर

    अब तक 12 ओवर का खेल हो चुका है। भारतीय टीम ने तीन विकेट पर 124 रन बना लिए हैं। इस वक्त ईशान किशन 18 और श्रेयस 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया तेजी से रन बना रही है।

  • 10:54 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम की तेज बल्लेबाजी

    अब तक भारतीय पारी के आधे ओवर हुए हैं और उसने 114 रन बना लिए हैं। टीम की कोशिश होगी कि 200 के करीब तक पहुंचा जाए। हालांकि पिच जिस तरह की है, उससे लगता है कि 150 का स्कोर पार होते ही भारत की जीत करीब करीब पक्की हो जाएगी।

  • 10:52 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    10 ओवर में भारत का स्कोर

    भारत की पारी के आधे ओवर हो चुके हैं। पहले दस ओवर में टीम इंडिया ने 114 रन बना लिए हैं। अब तक तीन विकेट गिरे हैं। वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा आउट हो चुके हैं। इस वक्त ईशान किशन 12 और श्रेयस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:49 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के 100 रन पूरे

    भारत ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक 9 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। भारत के तीन विकेट गिरे हैं। कप्तान श्रेयस 10 और ईशान किशन छह रन बनाकर अभी खेल रहे हैं।

  • 10:44 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक शर्मा आउट

    विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद अभिषेक शर्मा आउट हो गए हैं। उन्होंने केवल 28 बॉल पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात छक्के और तीन चौके आए। भारतीय टीम ने अब तक 93 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर अभी नाबाद हैं।

  • 10:37 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अब तक छह ओवर का खेल पूरा हो चुका है

    भारतीय पारी का पावरप्ले समाप्त हो गया है। यानी छह ओवर हो गए हैं। टीम ने 81 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्होंने केवल 20 बॉल पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने छह छक्के और तीन चौके लगाए।

  • 10:29 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    5 ओवर में भारत का स्कोर

    5 ओवर का खेल हो चुका है। भारत ने अब तक दो विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। अभिषेक 40 और श्रेयस तीन रन बनाकर नाबाद हैं। अब पावरप्ले का एक और ओवर बचा है, भारतीय टीम इसमें और ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी।

     

  • 10:25 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    चार ओवर का खेल पूरा

    चार ओवर का खेल हो चुका है, भारत ने दो विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन आउट होकर वापस लौट चुके हैं। अभी अभिषेक शर्मा 32 और कप्तान श्रेयस बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 10:23 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    संजू सैमसन आउट होकर लौटे वापस

    भारत का दूसरा विकेट​ गिर गया है। संजू सैमसन भी आउट हो गए हैं। संजू चार बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। अभी चौथा ओवर चल रहा है, भारत ने 50 से अधिक रन बना लिए हैं।

  • 10:18 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    तीन ओवर में भारत का स्कोर

    तीन ओवर का खेल अब तक हो चुका है। भारत ने इस दौरान 43 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी के रूप में भारत का एक ही विकेट गिरा है। इस वक्त अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वे 9 बॉल में 25 रन बना चुके हैं।

  • 10:14 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत का पहला विकेट गिरा

    भारत का पहला वि​केट गिर गया है। वैभव सूर्यवंशी तीसरे ओवर की पहली बॉल पर आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 बॉल पर 15 रन की पारी खेली और आउट हो गए। उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में दो छक्के लगाए।

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद

    भारत का स्कोर दो ओवर के बाद 28 रन हो गया है। भारत ने दूसरे ओवर में कुल 24 रन बना दिए हैं। वैभव 15 और अभिषेक 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 10:09 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    वैभव ने बैक टू बैक दो छक्के ठोके

    वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ही ओवर में बैक टू बैक दो छक्के ठोक दिए हैं। साद मसूद के ओवर में वैभव ने कमाल किया। इसके बाद इसी ओवर में भी साद को एक छक्का मार दिया है।

  • 10:06 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पहले ओवर में भारत का स्कोर

    भारत ने पहले ओवर में चार रन बना लिए हैं। अभी भारत के दोनों बल्लेबाज नाबाद हैं। वैभव दो और अभिषेक एक रन बनाकर खेल रहे हैं। पहला ओवर सैम अयूब ने डाला है।

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    अभिषेक और वैभव कर रहे हैं ओपनिंग

    भारत की बैटिंग शुरू हो चुकी है। ओपनिंग के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं। उनसे तेज और अच्छी बैटिंग की उम्मीद की जा रही है।

  • 9:53 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत के पास केवल दो ही तेज गेंदबाज

    भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह के अलावा दूसरे तेज गेंदबाज शिवम दुबे हैं। बाकी कप्तान ने स्पिनर्स पर ही भरोसा जताया है। अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। जरूरत पड़ी तो कुछ ओवर अभिषेक शर्मा से भी कराए जा सकते हैं।

  • 9:45 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं, पाकिस्तान ने एक खिलाड़ी बदला

    भारत इस मैच में उसी टीम के साथ उतर रही है, जिसने सेमीफाइनल में श्रीलंका को हराया था। पाकिस्तान ने एक बदलाव किया है। मोहम्मद वसीम जूनियर की जगह साद मसूद को शामिल किया गया है।

  • 9:42 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

    साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफियान मोकिम।

  • 9:36 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की प्लेइंग इलेवन

    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह।

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    कप्तान श्रेयस ने नहीं मिलाया हाथ

    भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर टॉस के लिए जब आए तो उन्होंने पाकिस्तानी टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान से हाथ नहीं मिलाया। यहां तक के दोनों कप्तानों में बात तक नहीं हुई। श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की बात बताई और वहां से चले गए।

  • 9:32 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत की पहले बैटिंग

    भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीत लिया है और पहले बैटिंग का फैसला किया है। अब से कुछ ही देर बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू होगी। वहीं पाकिस्तानी टीम गेंदबाजी करते हुए नजर आएगी।

  • 9:28 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    आज कितनी है बारिश की संभावना

    आज के मौसम की बात की जाए तो बारिश की केवल 10 प्रतिशत ही संभावना है, यानी मौसम खलल नहीं डालेगा। हालांकि कई मैच बारिश के कारण रद करने पड़े हैं, लेकिन आज अब तक ऐसा होते हुए नजर नहीं आ रहा है।

  • 9:18 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    साल 2022 से टीम इंडिया नहीं हारी एक भी मैच

    साल 2022 से लेकर अब तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 टी20 इंटरनेशनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हैं, इसमें से सारे मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं।

     

  • 9:16 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम पाकिस्तान से बहुत आगे

    भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जो 17 मुकाबले खेले गए है। इसमें से 14 मैच भारत ने जीते हैं और तीन मैच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने जीतने में कामयाबी हासिल की है। यानी भारत का पलड़ा पाकिस्तान से बहुत भारी नजर आता है।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा

    भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे इसके लिए टॉस होगा। इसमें अब बहुत कम वक्त बचा हुआ है।

  • 8:56 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका बनाम बांग्लादेश मैच का स्कोर क्या रहा

    श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 165 रन बनाए थे, जवाब में बांग्लादेश की टीम केवल 17.3 ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह से श्रीलंका ने 63 न से मैच जीत लिया है।

  • 8:53 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    श्रीलंका ने जीता कांस्य पदक

    श्रीलंकाई ​क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर मेंस क्रिकेट में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। उसने बांग्लादेश को 63 रनों से मात देने में कामयाबी हासिल की है।

  • 8:50 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    पाकिस्तानी टीम का पूरा स्क्वाड

    साहिबजादा फरहान (कप्तान), माज सदाकत, उस्मान खान (विकेट कीपर), सैम अयूब, हसन नवाज, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, सुफ़यान मोकिम, साद मसूद, अली रजा, आकिफ जावेद, हैदर अली।

  • 8:49 AM (IST)
    Posted by Pankaj Mishra

    भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड

    वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर, विप्रज निगम।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।