फ्लाईदुबई में हुई बड़ी घटना के बाद भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी का चर्चा आज चहुंओर हो रही है। कैप्टन स्मित मच्छार ने अपने जान पर खेलकर फ्लाईदुबई की फ्लाइट में सवार यात्रियों की जान बचाई। इसके लिए दुनिया के बड़े बड़े नेताओं और कई लोगों ने उनकी तारीफ की थी। उसके बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की सराहना की है। भाईजान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि हर कोई कैप्टन मच्छर को सलाम करता है। सलमान खान ने लिखा, "कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं, आपके साथ उड़ान भरने में मजा आएगा.. शाबाश भाई.. कैप्टन #SmitMachchhar।"
बॉलीवुड सेलेब्स ने किया हीरो कैप्टन को सलाम
सलमान खान के अलावा बॉलीपुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए एक तस्वीर के साथ लिखा, "कैप्टन करेजियस" (साहसी कैप्टन) और इसके साथ ही उन्होंने सैल्यूट और भारतीय झंडे वाले इमोजी के अलावा अपनी फिल्म धुरंधर का गाना जान से गुजरते हैं, भी बैकग्राउंड में लगाया है।
बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ़्लाइट के कॉकपिट में ओमान के एक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला कर दिया, जिससे कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें स्मित बुरी तरह लहूलुहान कॉकपिट के दरवाजे पर दिख रहे थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, अब उनकी हालत ठीक है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
पीएम मोदी से बातचीत में क्या कहा स्मित ने
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि उन्हें पता था कि विमान नीचे जा रहा है और घायल होने के बावजूद वे कॉकपिट का दरवाज़ा खोलने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा, "मुझे पता था कि विमान नीचे जा रहा है... मैं ज़मीन पर गिर गया था। मैंने खुद से कहा कि दरवाज़ा ठीक वहीं है, बस उसे खोलना है। मैं ऐसा करने में कामयाब रहा और लोग अंदर आ गए।" उन्होंने कहा मुश्किल घड़ी में मैं हनुमान चालीसा का पाठ कर रहा था।
ये भी पढ़ें:
हिम्मत कहां से मिली? PM मोदी के सवाल का हीरो कैप्टन ने दिया जवाब, हनुमान चालीसा के पाठ से