1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज का हुआ बंटाधार, अभिषेक-वैभव ने ऐसा कूटा, जुड़ गया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

डेब्यू मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज का हुआ बंटाधार, अभिषेक-वैभव ने ऐसा कूटा, जुड़ गया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 03, 2026 12:08 pm IST,  Updated : Oct 03, 2026 12:09 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की ओपनिंग जोड़ी ने टीम इंडिया को काफी तेज शुरुआत दी जिसमें टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तानी टीम की तरफ से डेब्यू कर रहे साद मसूद के एक ओवर में दोनों ने मिलकर कुल 24 रन बना दिए।

Abhishek Sharma And Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के बीच में एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 211 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली जिसमें ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने विस्फोटक अंदाज में पारी की शुरुआत की और टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान की तरफ से डेब्यू कर रहे स्पिन गेंदबाज साद मसूद के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जोड़ दिया। अभिषेक और वैभव ने मिलकर साद मसूद के ओवर में उनकी ऐसी कुटाई की उन्होंने कुल 24 रन दे दिए।

मसूद का डेब्यू मैच में ही हो गया बंटाधार

पाकिस्तान की तरफ से इस गोल्ड मेडल मैच में स्पिन गेंदबाज साद मसूद को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कराने का फैसला लिया गया। भारतीय टीम के खिलाफ मुकाबले में पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए साद मसूद का T20I में डेब्यू मैच में उनका पहला ही ओवर किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ। इस ओवर की पहली गेंद पर तो कोई रन नहीं आया लेकिन उसके बाद अगली दो गेंदों पर वैभव सूर्यवंशी ने लगातार दो छक्के जड़ने के साथ ओवर की चौथी गेंद पर एक रन ले लिया। इसके बाद ओवर की पांचवीं गेंद का सामना कर रहे अभिषेक शर्मा ने छक्का जड़ दिया तो वहीं छठी गेंद नो बॉल होने के बाद आखिरी गेंद पर अभिषेक शर्मा ने चौका जड़ने के साथ कुल 24 रन ओवर में बटोर लिए। इसी के साथ यह ओवर भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक के टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले यह शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तानी टीम के पूर्व गेंदबाज सईद अजमल के नाम पर था जिन्होंने साल 2012 में अहमदाबाद में खेले गए टी20 मैच में पारी के 19वें ओवर में कुल 22 रन दिए थे।

पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच मैच में पार हुआ 200 रनों का स्कोर

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जैसे ही 200 रनों का आंकड़ा पूरा किया उसी के साथ यह भारत और पाकिस्तान के बीच में अभी तक के टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में सर्वाधिक स्कोर होने के साथ पहली बार दोनों में से कोई एक टीम 200 रनों का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सकी। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच T20I में सर्वाधिक स्कोर 192 रनों का था जो भारतीय टीम ने ही बनाया था।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद उछल रहे थे सैम अयूब, अभिषेक शर्मा ने निकाल दी सारी ऐंठ

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच में शामिल होंगे पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी? फाइनल से पहले आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।