1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar MLC Chunav Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर कौन जीता, कौन हारा? देखें Winner List

Bihar MLC Chunav Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर कौन जीता, कौन हारा? देखें Winner List

बिहार में आठ सीटों पर हुए विधान परिषद चुनाव का रिजल्ट आ गया है। आठ सीटों में से चार पर एनडीए के कैंडिडेट ने जीत दर्ज की है, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय जीते हैं। प्रशांत किशोर की जनसुराज का भी खाता खुला और राजद को भी एक सीट मिली है। देखें पूरी लिस्ट...

बिहार विधान परिषद चुनाव की विनर लिस्ट- India TV Hindi
बिहार विधान परिषद चुनाव की विनर लिस्ट

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना के बाद अब रिजल्ट सामने आ चुका है। शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के नतीजों में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। कई सिटिंग उम्मीदवारों को हार मिली है तो वहीं, कईसीटों पर नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। कुछ मौजूदा विधान पार्षदों ने अपनी सीट बरकरार रखी है तो वहीं इस बार दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज कर अपनी पहचान बनाई है। सबसे बड़ा उलटफेर पटना शिक्षक सीट पर देखने को मिली है जहां राजद के प्रत्यासी डॉ. संजीव सिंह ने भाजपा के नवल किशोर यादव को हरा दिया है। वहीं, जन सुराज का भी इस चुनाव में पहली बार खाता खुला है। पार्टी ने दरभंगा शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की है। सारण शिक्षक सीट पर भी बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां से बीजेपी के बागी निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत दर्ज की है।

देखें विनर लिस्ट...

  निर्वाचन क्षेत्र   विजेता

      पार्टी

1. पटना स्नातक नीरज कुमार जदयू
2, पटना शिक्षक डॉ. संजीव सिंह राजद
3. दरभंगा शिक्षक डॉ. सुरेश प्रसाद राय जनसुराज
4. दरभंगा स्नातक सर्वेश कुमार भाजपा
5. तिरहुत शिक्षक नरेंद्र प्रसाद सिंह भाजपा
6. तिरहुत स्नातक बंशीधर ब्रजवासी निर्दलीय
7. सारण शिक्षक राहुल राज निर्दलीय
8. कोसी स्नातक डॉ. एनके यादव भाजपा
       

पटना सीट पर कौन जीता
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का नतीजा सबसे ज्यादा चर्चा में है जहां राजद के डॉ. संजीव सिंह ने बीजेपी के नवल किशोर यादव को हरा दिया है। नवल किशोर यादव लंबे समय से इस सीट पर जीतते आ रहे थे।पटना स्नातक सीट पर जीत की ताल ठोकने वाले और जनसुराज को समर्थन देने वाले अनंत सिंह को झटका देते हुए जदयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी सीट बरकरार रखी है।

दरभंगा और तिरहुत में कौन जीता
दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है और पार्टी को पहली बार जीत दिलाई है। कांग्रेस के मदन मोहन झा की सीट छिन गई है। दरभंगा स्नातक सीट पर भाजपा के सर्वेश कुमार जीते हैं। तो वहीं, तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है और तिरहुत स्नातक सीट पर निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी ने जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी है।

कोसी और सारण में कौन जीता
कोसी स्नातक सीट पर भाजपा के डॉ. एनके यादव जीते हैं। तो वहीं, सारण शिक्षक सीट पर भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी राहुल राज ने जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें:
Bihar MLC Election Results: बिहार में बड़ी फेरबदल, शिक्षक सीट पर सभी सिटिंग कैंडिडेट हारे, BJP के लिए झटका क्यों