1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar MLC Election results: पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे

Bihar MLC Election results: पटना स्नातक सीट पर अनंत सिंह ने मान ली हार, बोले-नीरज को बधाई नहीं देंगे

 Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 28, 2026 09:21 am IST,  Updated : Oct 28, 2026 09:41 am IST

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के उम्मीदवार नीरज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं और अब उनकी जीत तय मानी जा रही है। जीत का दावा ठोकने वाले अनंत सिंह ने अब हार मान ली है और कहा है कि मैं नीरज को बधाई नहीं दूंगा।

अनंत सिंह ने मान ली हार- India TV Hindi
अनंत सिंह ने मान ली हार

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना की स्नातक सीट से जदयू के नीतीश कुमार के उम्मीदवार नीरज सिंह ने जीत हासिल की है। लेकिन फिलहाल औपचारिक ऐलान होना बाकी है। नीरज कुमार ने अपनी जीत के लिए पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार और निशांत कुमार का धन्यवाद अदा किया और अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है। वहीं, नीरज कुमार ने जदयू से निष्कासित विधायक अनंत सिंह पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "जो खुद जमानत पर हैं वो जमानत जब्त की बात कर रहे हैं।" नीरज कुमार ने अनंत सिंह की ही जुबान में कहा, "ए गुंजन मिठाईया ले जाओ रे।" 

अनंत सिंह ने मानी हार, जानें क्या बोले

वहीं, नीरज कुमार की जीत के बाद अनंत सिंह ने हार मान ली है और कहा कि जनता मालिक है और भगवान है। हमको समय ही नहीं मिला। हार-जीत तो होता रहता है। हम पार्टी का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि हमको वोट बनाने का समय कम मिला इसलिए हम हारे। हमको पूरे बिहार की जनता प्यार करती है। मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह बार-बार यह दोहराते रहे कि उन्हें पार्टी से नाराजगी नहीं है बल्कि नाराजगी सिर्फ नीरज कुमार से है।

नीरज को बधाई नहीं देंगे-बोले अनंत सिंह
अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, अनंत सिंह ने अपनी हार मान ली है। झल्लाते हुए अनंत सिंह ने कहा कि हां, हम हार गए हैं। इस चुनाव में जो अपना वोटर बनाते हैं वहीं लोग वोट देते हैं। हमको वोट बनाने का समय नहीं मिला। इसलिए हम हार गए। अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को जीत की बधाई नहीं देंगे। अनंत सिंह ने कहा,नीरज कुमार दुलारचंद यादव केस को दिल्ली ले गए। इस वजह से उन्हे वहां जाना पड़ा। अनंत सिंह ने कहा, मुझे नीरज कुमार से नाराजगी थी इसलिए मैंने अनुज सिंह को सपोर्ट किया था।

जीत के बाद क्या कहा नीरज कुमार ने
नीरज कुमार ने कहा,  "मनुष्य को ईर्ष्या का पात्र बनना चाहिए, दया का पात्र नहीं। मैं गरीब परिवार में पैदा हुआ हूं और न मेरे पास धनबल है न ही बाहुबल, लेकिन कार्यकर्ता बल हमसे ज्यादा किसी के पास नहीं।" वहीं, विरोधियों पर तंज कसते हुए नीरज कुमार ने कहा, "जो मिठाई विरोधियों ने बनाई थी उनमें नमक था।" 

ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर आया तेजस्वी यादव का पहला बयान, बोले- 'देख लीजिए क्या स्थिति बनी हुई है...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।