1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: पटना में सभी 243 विधायकों के लिए बंगले तैयार, सामने आई अंदर की तस्वीरें, जानें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

बिहार: पटना में सभी 243 विधायकों के लिए बंगले तैयार, सामने आई अंदर की तस्वीरें, जानें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी

बिहार की राजधानी पटना में सभी 243 विधायकों के लिए बंगले तैयार हैं। इन बंगलों में सभी में 6 टॉयलेट और 4 कमरे हैं। इसके अलावा बंगलों के अंदर का पूरा फर्नीचर भी दिया गया है।

पटना में सभी 243...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पटना में सभी 243 विधायकों के लिए बंगले तैयार

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। कुछ ही दिनों में नई सरकार और मंत्रिमंडल पर भी फैसला हो जाएगा। इस बीच सभी 243 विधायकों के लिए पटना में बंगले तैयार हो गए हैं। इनमें से 62 बंगले पहले से बने हुए थे और अब 181 बंगले (डुपलेक्स) नए तैयार हुए हैं। 

Image Source : Reporter Inputबंगले के अंदर की तस्वीर

क्या हैं खासियतें?

पटना में दारोगा राय पथ पर पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर ये बंगले बनाए गए हैं, जोकि 4 BHK हैं। ग्राउंड फ्लोर पर एक गेस्ट रूम है, एक PA रूम है, एक ऑफिस रूम है, उसके साथ एक किचन भी है। फर्स्ट फ्लोर पर 3 रूम हैं। इसमें से एक मास्टर बेडरूम है। सबसे ऊपर गार्ड रूम की व्यवस्था की गई है। कुल 6 टॉयलेट हैं। 

Image Source : Reporter Inputबंगले के अंदर की तस्वीर

सभी कमरे और डायनिंग हॉल में बेड, सोफा समेत सभी फर्नीचर भी दिए गए हैं। 

कुल 44 एकड़ में ये निर्माण हुआ है। इसमें एक डुपलेक्स लगभग 3700 sqft में बना है। सभी बंगले के बाहर विधानसभा क्षेत्र का नाम और संख्या लिखकर पहले से ही तय कर दिया गया है कि किस विधायक को किस बंगले में रहना है। 

Image Source : Reporter Inputबंगले के अंदर की तस्वीर

परिसर में एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर की भी व्यवस्था

हर डुप्लेक्स का निर्मित क्षेत्रफल 3693 वर्गफीट है। परिसर में एमएलए हॉस्टल, कैंटीन, कम्युनिटी सेंटर भी है। हर डुप्लेक्स पर निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र का नाम लिख दिया गया है। इस नई व्यवस्था से विधायकों को क्षेत्र की जनता के साथ संपर्क स्थापित करने में पहले से काफी आसानी होगी। 

Image Source : Reporter Inputबंगले के अंदर की तस्वीर

क्षेत्र के लोगों को आवास ढूंढना भी आसान होगा। परिसर में सिवरेज डिस्चार्ज के ट्रीटमेंट के बाद प्लांटेशन के लिए उस पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। वर्षा के पानी को स्टोर करने की भी व्यवस्था है। बिजली बचत के लिए एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। सड़कों के किनारे और कॉमन स्पेस पर चम्पा, गुलमोहर, महोगनी के पौधे लगाए गए हैं।

Image Source : Reporter Inputबंगले के अंदर की तस्वीर