बिहार में आज चुनाव प्रचार बंद तो पुलिस सियासी दलों की किन हरकतों पर रखेगी पैनी नजर?
बिहार की जिन 121 सीटों पर पहले फेज वोटिंग होनी है वहां आज 5 नवंबर को चुनाव प्रचार बंद है. इन सीटों पर ये राजनीतिक गतिविधियां आज प्रतिबंधित हैं.
नई दिल्ली: बिहार में पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को होनी है और इसी के चलते 4 नवंबर की शाम को 5 बजे चुनाव प्रचार बंद हो गया। यानी आज जब 5 नवंबर को चुनाव प्रचार बंद रहेगा तो वोटर्स सुकून से बैठकर विचार कर सकेंगे कि किस उम्मीदवार को वोट देना है। किस पार्टी की सरकार बिहार में बनेगी तो उनका भला होगा। लेकिन इन मंथन में सियासी दलों के कार्यकर्ताओं की हरकतों से खलल भी पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कि राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं की किन एक्टिविटीज पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और कैसे उन्हें वोटर्स को इंफ्लुएंस करने से रोकेगी।
चुनाव प्रचार पर पूरी तरह रहेगी रोक
सबसे पहली बात जिसपर पुलिस की नजर रहेगी वो है कि कोई भी किसी वोटर को लालच ना दे पाए। कोई आज इंफ्लुएंस ना कर पाए। वोटिंग के एक दिन पहले भी राजनीतिक दलों के बीच लेवल प्लेइंग फील्ड बनी रहे, इसके लिए कोई प्रचार ना कर पाए। जब आज चुनाव प्रचार बंद है तो कोई भी नेता या कार्यकर्ता गली-गली घूमकर या घर-घर जाकर अपनी पार्टी और उम्मीदवार का प्रचार ना कर पाए। अगर कोई ऐसा करता है कि पुलिस उसे पकड़कर कार्रवाई करेगी।
कोई भी नहीं बरगला सकता वोटर
यूं तो बिहार में शराब बैन है लेकिन फिर भी अवैध तरीके से इसके बिकने की खबरें वहां से आती रहती हैं। पुलिस आज इस बात पर भी नजर रखेगी कि किसी पार्टी के कार्यकर्ता या उम्मीदवार कहीं किसी इलाके में शराब ना बांट पाएं। चुनाव से ठीक एक दिन पहले शराब देकर वोटर्स को बरगलाने की कोशिश ना हो, इसपर पुलिस कड़ी नजर रखेगी।
मतदाताओं को खरीदने की कोशिश
खाने-पीने की चीजों के अलावा, पैसे भी वोटर्स को इंफ्लुएंस करने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पार्टी कार्यकर्ता या उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए धन का जोर लगा सकते हैं। वोटर्स को खरीदने की कोशिश भी कर सकते हैं। पुलिस आज ये भी ध्यान रखेगी कि कोई जनता के बीच पैसे ना बांटे और उनका वोट खरीदने की कोशिश ना करे।
विरोधी के खिलाफ गुंडागर्दी
पुलिस आज इस बात का भी ध्यान रखेगी कि कोई गुंडागर्दी करके किसी वोटर को ना डराए। कई बार वोटर्स को धमकी मिलती है कि हमें वोट नहीं दिया तो बाद में देख लेंगे। लेकिन पुलिस का काम ये सुनिश्चित करना है कि कोई इलाके में भय ना फैला पाए।हाल ही में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का विवादित बयान आया था कि चुनाव के दिन विरोधी को घर से निकलने मत देना। इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज हो चुकी है। ऐसा करने वालों पर भी पुलिस कड़ी नजर रखेगी।
ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बने जोहरान ममदानी, जानें भारत से है क्या है रिश्ता
ये भी पढ़ें- बिहार में चुनाव प्रचार बंद तो आज क्या-क्या करेंगे पार्टी वर्कर?
