1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बांकीपुर में BJP ने झटपट बदल दिया कैंडिडेट, अभिषेक ने छोड़ा, अब नीरज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

बांकीपुर में BJP ने झटपट बदल दिया कैंडिडेट, अभिषेक ने छोड़ा, अब नीरज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी के कैंडिडेट अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने अपना नाम वापस लिया और उसके तुरंत बाद ही भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए नीरज सिन्हा को टिकट दिया है।

बांकीपुर उपचुनाव, भाजपा ने बदला कैंडिडेट- India TV Hindi
बांकीपुर उपचुनाव, भाजपा ने बदला कैंडिडेट

बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने पहले अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी को अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने पारिवारिक वजहों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब भाजपा ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए नीरज सिन्हा को टिकट दे दिया है और अब नीरज सिन्हा बांकीपुर सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी के पीछे हटने के बाद शुक्रवार को नए उम्मीदवार की घोषणा की गई है, इसके बाद नीरज कुमार सिन्हा का नाम लाइम लाइट में आया। भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद नीरज सिन्हा पार्टी दफ्तर पहुंचे और आभार जताया है।

कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा
नीरज कुमार सिन्हा ने स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है और अभी वे अविवाहित हैं। उन्होंने वर्ष 2006 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली थी और अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। संगठन में उन्होंने बूथ अध्यक्ष, मंडल महामंत्री और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं और वर्तमान में लगातार दूसरी बार नरेंद्र भारती मंडल के मंडल अध्यक्ष हैं। उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे और उनकी स्मृति में ही मंडल का नाम नरेंद्र भारती मंडल रखा गया है।

देखें वीडियो



नामांकन की अंतिम तारीख क्या है
अभिषेक सिन्हा बंटी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा ने बिना समय गंवाए नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार इसलिए बनाया क्योंकि वे लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं। बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। बांकीपुर सीट बीजेपी की पारंपरिक सीट रही है और यह भाजपा के लिए अभेद्य गढ़ कही जाती है। बता दें कि इस सीट से साल 1995 से बीजेपी को कभी हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है। इस तरह से नीरज कुमार सिन्हा पर पार्टी को जीत दिलाने की अहम जिम्मेदारी है।

भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच है मुकाबला
बता दें कि बांकीपुर सीट से राजद ने रेखा देवी को उम्मीदवार बनाया है और इसी सीट से पहली बार जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, राजद की रेखा देवी और जनसुराज के प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने से  बांकीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव काफी दिलचस्प होने की संभावना है। 

ये भी पढ़ें:
बांकीपुर उपचुनाव, BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन वापस लिया, जानें क्या बताया