1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बांकीपुर उपचुनाव, BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन वापस लिया, जानें क्या बताया

बांकीपुर उपचुनाव, BJP कैंडिडेट अभिषेक कुमार बंटी ने नामांकन वापस लिया, जानें क्या बताया

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 10, 2026 05:48 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 07:19 pm IST

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने पारिवारिक वजहों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस लिया है।

बांकीपुर उपचुनाव, भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया- India TV Hindi
बांकीपुर उपचुनाव, भाजपा उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा का कहना है, "...पारिवारिक कारणों से, मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूं। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा। मैंने अभी-अभी राज्य अध्यक्ष संजय सरावगी को एक पत्र सौंपा है, जिसे मैं अब आपके सामने पढ़कर सुना रहा हूं। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए NDA उम्मीदवार के तौर पर चुना था। इसके लिए मैं केंद्रीय और राज्य नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। मैं विनम्रतापूर्वक आपको बताना चाहता हूं कि पारिवारिक कारणों से मैं विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ पा रहा हूँ। मैं एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर निष्ठापूर्वक सेवा करता रहूंगा।"


भाजपा ने अभिषेक को बनाया था उम्मीदवार
पटना के बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार ‘बंटी’ को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पार्टी ने बांकीपुर सीट से पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी माने जाने वाले अभिषेक कुमार बंटी पर दांव लगाकर चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था, लेकिन अब उन्होंने नामांकन ही वापस ले लिया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने इस चुनाव में कायस्थ मतदाताओं के साथ-साथ पारंपरिक भाजपा वोट बैंक को साधने की रणनीति अपनाई थी।

भाजपा ने नामांकन सभा आयोजित की थी
अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी के नामांकन के लिए बीजेपी ने नामांकन सभा का आयोजन किया था और उस सभा में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और एनडीए के कई नेता शामिल हुए थे। अभिषेक कुमार बंटी को बीजेपी नेताओं के साथ ही नीतीश कुमार का भी आशीर्वाद भी मिला था। लेकिन भाजपा को झटका तब लगा जब अचानक अभिषेक कुमार बंटी ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर नामांकन वापसी का ऐलान कर दिया।

बांकीपुर सीट से जुड़ी है भाजपा की प्रतिष्ठा
बांकीपुर सीट भाजपा का मजबूत गढ़ रही है। नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद यह सीट खाली हुई है, जिसके लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा की कोशिश इस सीट पर अपना लगातार जीत का सिलसिला कायम रखने की है, जबकि विपक्ष भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है और इस सीट से राजद ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है तो वहीं इस सीट से जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर भी चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के लिए बांकीपुर उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। 

ये भी पढ़ें:
बांकीपुर में BJP ने झटपट बदल दिया कैंडिडेट, अभिषेक ने छोड़ा, अब नीरज सिन्हा लड़ेंगे चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।